मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड
पंचायत उपचुनाव वाले संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी।
अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव के दृष्टिगत संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अंशुल सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा 25 सितंबर 2026 को उपचुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह उन ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभावी होगी, जहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं।






