पंचायतों के 856 रिक्त पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, 12 अक्टूबर को मतदान।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड

 

पंचायतों के 856 रिक्त पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, 12 अक्टूबर को मतदान।

 

            अल्मोड़ाः जनपद अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अंशुल सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य के 854, ग्राम प्रधान के 1 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1 रिक्त पद पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसमें न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित पद शामिल नहीं होंगे।

 

        निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 30 सितंबर 2026 एवं 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नाम वापसी 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक तथा चुनाव चिह्नों का आवंटन 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। मतदान 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।

 

          ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों में हवालबाग में 68, धौलादेवी में 57, लमगड़ा में 86, ताकुला में 67, भैंसियाछाना में 37, ताड़ीखेत में 99, चौखुटिया में 64, द्वाराहाट में 90, स्याल्दे में 94, भिकियासैंण में 92 तथा सल्ट में 100 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ताकुला विकासखंड में ग्राम प्रधान का 1 तथा भिकियासैंण विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य का 1 पद रिक्त है।

 

         नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर 26 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक कार्यालय समय में तथा 1 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। नामांकन पत्र जमा करने, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, मतगणना एवं परिणाम घोषणा की कार्यवाही संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर संपन्न होगी।

  • Related Posts

    उत्तराखंड आन्दोलन में प्रभात फेरियों ने जागृत किया 

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   उत्तराखंड आन्दोलन में प्रभात फेरियों ने जागृत किया   …

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड आन्दोलन में प्रभात फेरियों ने जागृत किया 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 5 views
    उत्तराखंड आन्दोलन में प्रभात फेरियों ने जागृत किया 

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 5 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 8 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 8 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 12 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।