टीडी कॉलेज प्राणि विज्ञान विषय की व्याख्यान माला में स्नातकोत्तर सप्तम एवं नवम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोधपरक विषय।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादक जौनपुर:  पंकज सीबी मिश्रा

              (राजनीतिक विश्लेषक) 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

      टीडी कॉलेज प्राणि विज्ञान विषय की व्याख्यान माला में स्नातकोत्तर सप्तम एवं नवम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोधपरक विषय।

 

        जौनपुरः तिलक धारी महाविद्यालय, जौनपुर के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह के कुशल निर्देशन एवं दिशा-निर्देशन में स्नातकोत्तर प्राणि विज्ञान के सप्तम एवं नवम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित व्याख्यान माला के चौथे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। व्याख्यान माला का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा प्रभावी प्रस्तुतीकरण कौशल का विकास करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. देव ब्रत मिश्रा ने ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

            इस अवसर पर प्रबंध समिति के माननीय अध्यक्ष प्रो. एस. पी. सिंह, जो प्राणि विज्ञान विषय के वरिष्ठ एवं विद्वान शिक्षाविद् हैं, ने विद्यार्थियों के प्रस्तुतिकरण को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रस्तुतिकरण को अधिक प्रभावी, तथ्यपरक एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। चौथे दिन निहारिका, प्राची, प्रियम्बदा, शिवांगी एवं पूजा ने विभिन्न विषयों पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया। विद्यार्थियों ने विषयवस्तु को वैज्ञानिक तथ्यों एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया। व्याख्यान माला के आयोजन प्रभारी डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं डॉ. अभिनव सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनकी अकादमिक प्रस्तुति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय की गहराई में जाकर अध्ययन करने तथा अपने ज्ञान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह वत्स एवं डॉ. अजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उपयोगी सुझाव दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्यान माला के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस प्रकार के अकादमिक आयोजन विद्यार्थियों को अपने विषयगत ज्ञान के साथ-साथ वैज्ञानिक चिंतन, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहे हैं।

  • Related Posts

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    Spread the love

    Spread the love  कवयित्री /लेखिका                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 6 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 18 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर