बढ़ते स्मैक के नशे और मवेशियों की आड़ में गौवंश तस्करी पर विहिप बजरंग दल ने जताई चिंता।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

       बढ़ते स्मैक के नशे और मवेशियों की आड़ में

गौवंश तस्करी पर विहिप बजरंग दल ने जताई चिंता।

 

एसएसपी अल्मोड़ा से वार्ता कर प्रभावी कार्रवाई की मांग।

 

          अल्मोड़ा:  30 सितंबर 2026। जिले में व शैक्षणिक संस्थानों मैं लगातार बढ़ रहे स्मैक एवं अन्य नशीले पदार्थों के प्रचलन तथा भैंस, बकरी आदि मवेशियों की आड़ में गौवंश की अवैध तस्करी की शिकायतों को लेकर आज बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा से मुलाकात कर वार्ता की तथा ज्ञापन सौंपा।

 

                 वार्ता के दौरान बजरंग दल के प्रान्त गौरक्षा प्रमुख एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी ने जिले में बढ़ते स्मैक के नशे को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे के कारण युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की।

 

                     इसके साथ ही मवेशियों की आड़ में गौवंश को अवैध रूप से ले जाने की शिकायतों का विषय भी एसएसपी के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा गौवंश से संबंधित मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

            इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश जोशी, बजरंग दल सह-संयोजक वैभव जोशी, संजय भट्ट, विनोद भट्ट, हरीश लाल एवं विनोद आर्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    लगातार संघर्ष और जनहित में उठाई गई आवाज का हुआ असर, नगर आयुक्त ने गेट खुलवाने के दिए आदेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर