जिला कोषागार का निरीक्षण कर द्वितालक एवं स्टाम्प संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

       जिला कोषागार का निरीक्षण कर द्वितालक

      एवं स्टाम्प संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर द्वितालक कक्ष, स्टाम्प एवं रखरखाव तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कोषागार की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

निरीक्षण के दौरान द्वितालक व्यवस्था के अंतर्गत चाबियों की अभिरक्षा, स्टाम्प की उपलब्धता, प्राप्ति एवं वितरण तथा संबंधित स्टॉक पंजिकाओं के संधारण के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही नकदी एवं सुरक्षित अभिरक्षा में रखी गई बहुमूल्य वस्तुओं के विवरण, संबंधित अभिलेखों तथा भौतिक सत्यापन की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई।

 

जिलाधिकारी ने कोषागार की सुरक्षा के दृष्टिगत द्वितालक कक्ष में प्रवेश व्यवस्था, तालों की स्थिति, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरणों तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के संबंध में भी जानकारी ली।

 

इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत, कोषाधिकारी सतीश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    लगातार संघर्ष और जनहित में उठाई गई आवाज का हुआ असर, नगर आयुक्त ने गेट खुलवाने के दिए आदेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर