मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
माल रोड का डामरीकरण शुरू होना कांग्रेस के आंदोलन
और अल्मोड़ा की जनता की जीत: कांग्रेस।
जेल रोड और धारानौला रोड का डामरीकरण
शुरू होने तक जारी रहेगा संघर्ष।
अल्मोड़ा: लंबे समय से अल्मोड़ा की बदहाल सड़कों के डामरीकरण की मांग को लेकर कांग्रेसजनों एवं अल्मोड़ा की जनता द्वारा लगातार आंदोलन और संघर्ष किया जा रहा था। आखिरकार शासन-प्रशासन ने माल रोड के डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। यह कांग्रेसजनों और अल्मोड़ा की जनता के लगातार संघर्ष की जीत है।
कांग्रेसजनों ने कहा कि माल रोड का डामरीकरण शुरू होना स्वागत योग्य कदम है, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा अभी भी मांग को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया गया है। कांग्रेस की मांग केवल माल रोड तक सीमित नहीं थी, बल्कि जेल रोड तथा धारानौला की ओर जाने वाली सड़क के डामरीकरण की मांग भी लगातार उठाई जाती रही है।
कांग्रेसजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक जेल रोड और धारानौला रोड के डामरीकरण का कार्य भी शुरू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेसजन अल्मोड़ा की जनता को साथ लेकर पुनः धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।
कांग्रेस ने कहा कि अल्मोड़ा की जनता को आधे-अधूरे समाधान की नहीं, बल्कि शहर की प्रमुख सड़कों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण की आवश्यकता है। जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।






