पर्यावरण मित्र बिमला देवी की सेवानिवृत्ति पर नगर निगम ने दी सम्मानजनक विदाई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

           पर्यावरण मित्र बिमला देवी की सेवानिवृत्ति

            पर नगर निगम ने दी सम्मानजनक विदाई।

 

          अल्मोड़ा:  नगर निगम अल्मोड़ा में आज पर्यावरण मित्र बिमला देवी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर नगर निगम द्वारा उन्हें विशेष सम्मान के साथ विदाई दी गई। नगर आयुक्त के निर्देश पर वाहन को फूल-मालाओं से सजाकर बिमला देवी को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया गया।

 

             इस अवसर पर पार्षद अनूप भारती ने नगर आयुक्त एवं नगर निगम अल्मोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्र वर्षों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर इस तरह सम्मानपूर्वक विदाई देना उनके योगदान के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।

 

       पार्षद अनूप भारती ने कहा कि नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा पहली बार इस तरह की पहल करते हुए पर्यावरण मित्र बिमला देवी को सजी हुई गाड़ी से सम्मानपूर्वक विदाई देना सराहनीय कदम है। उन्होंने इस पहल के लिए नगर आयुक्त का विशेष धन्यवाद किया।

             उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने वाले पर्यावरण मित्रों का सम्मान समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है और नगर निगम की इस पहल से अन्य कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ेगा।

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।