भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई।

Spread the love

 

 सौजन्यः अतुल रमेश पाठक

 

(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

     भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया

               की पुण्यतिथि मनाई।

 

       आनंद धाम में पुष्पांजलि अर्पित कर किया

        श्रद्धासुमन अर्पण, वृद्धजनों को फल वितरित।

 

        भिंड: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय जननेता कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आनंद धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के द्वारा किया गया।

 

      इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके साथ ही आनंद धाम में निवासरत वृद्धजनों को फल वितरित किए गए और उनके साथ समय बिताकर माधवराव सिंधिया जी की स्मृतियों को याद किया गया।

 

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ ने कहा कि माधवराव सिंधिया जी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सरलता और विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने कार्यों और जनसेवा के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना हम सभी के लिए श्रद्धा और प्रेरणा का अवसर है।

इस अवसर पर भाजपा नेता रविंद्र नरवरिया, सिद्धार्थ जैन, विकास शर्मा, अतुल रमेश पाठक, महेंद्र सिंह कुशवाह, हरिकिशन शर्मा, कैलाश वर्मा, अशोक सिंह कुशवाहा, कमलेश गोयल, नीरज गोयल, महादेव प्रजापति, पप्पू ओझ, करण कटारे, केशव लाल सिंह कुशवाहा, संजू जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    Spread the love

    Spread the love    कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू )  बस्ती, अयोध्या धाम                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें…

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो मथुराः अनामिका  सिन्हा           (नया अध्याय, उत्तर प्रदेश)   डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।