सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का आह्वान।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का आह्वान।

 

                  अल्मोड़ा: पीएम अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही वृक्षरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत-2047 की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

                 विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सामाजिक सेवा, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के 24,000 विद्यालयों के लगभग 30 लाख छात्र-छात्राएं अभियान में प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

         प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता एवं सामाजिक सेवा के संदेश प्रस्तुत किए। निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं में समाज सुधार, सेवा भावना, राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

           विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लास, पुस्तकालय सहित आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक विकासखंड में एक-एक छात्रावासयुक्त आवासीय विद्यालय स्थापित करने की योजना है।

 

             उन्होंने कहा कि पीएम अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा तथा विद्यालय परिसर की पूरी चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात भी कही।

 

             कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, ललित लटवाल, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा…

    विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 4 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 10 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 14 views
    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।