वन्यजीव सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

    वन्यजीव सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

   वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित।

 

                 अल्मोड़ा: वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर अल्मोड़ा वन प्रभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर संबोधित किया। इस अवसर पर वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

    दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों एवं आमजन को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया।

 

             कार्यक्रम में बीयरशिबा स्कूल अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा, तक्षशिला स्कूल अल्मोड़ा तथा राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रस्तुतियां देकर संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान आशीष कश्यप ने सांपों पर सजीव प्रदर्शनी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

 

     कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, ललित लटवाल, पार्षद अमित सह, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा…

    विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 3 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 10 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 14 views
    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।