धार्मिक एवं सामाजिक विचारों का समूह है गांधीवाद : डॉ. अनिल दीक्षित।

Spread the love

 

धार्मिक एवं सामाजिक विचारों का समूह है गांधीवाद

                        : डॉ. अनिल दीक्षित।

 

                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

            देहरादून:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रोफेसर ड़ॉ. अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि, धार्मिक एवं सामाजिक विचारों का समूह ही वास्तविक गांधीवाद है जो आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना गांधीजी के जीवन काल में था

 

                         इतिहास संकलन समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गाँधीवाद पर बोलते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी, देहरादून के विधि-संकायअध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि – महात्मा गांधी के विचार आज के वैश्वीकरण और सामाजिक असहिष्णुता के दौर में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक और उपयोगी हो गये हैं, गांधीजी का मानना था कि “इस पृथ्वी पर मनुष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन उसके लालच के लिए नहीं”

 

     ड़ॉ. दीक्षित ने सवाल किया कि,

    जब प्रश्न यह उठे कि यह गांधीवाद क्या है ?

 

       जवाब मिलता है कि, किसी भी शोषण का अहिंसक प्रतिरोध, सबसे पहले दूसरों की सेवा, संचय से पहले त्याग, झूठ के स्थान पर सच, अपने बजाय देश और समाज की चिंता करना आदि विचारों को समग्र रूप से गांधीवाद की संज्ञा दी जाती है, गांधीवादी विचार व्यापक रूप से प्राचीन भारतीय दर्शन से प्रेरणा पाते है, पूरी दुनियां में जो आज तनाव और हिंसक माहौल है उसमे गांधी जी का अहिंसा का सिद्धांत विवादों को सुलझाने का सबसे प्रभावी मार्ग बन सकता है।

 

          वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर डा. अनिल दीक्षित ने कहा कि, गांधीजी के विचारों में, शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो केवल साक्षर न बनाए बल्कि व्यक्ति को आत्मनिर्भर और व्यावहारिक रूप से सक्षम करे। देहरादून गाँधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रीमती मीना तिवारी, ड़ॉ.सुनील कुमार, क्रिश तिवारी, सुश्री साधना एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, संदीप राजभर आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चिकित्सा दिवस में जीवन यापन स्वास्थ्य शरीर की जानकारी दी -डाक्टर जे सी दुर्गापाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा।

    Spread the love

    Spread the love      मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चिकित्सा दिवस में जीवन यापन स्वास्थ्य शरीर की जानकारी दी -डाक्टर जे सी दुर्गापाल।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 14 views
    चिकित्सा दिवस में जीवन यापन स्वास्थ्य शरीर की जानकारी दी -डाक्टर जे सी दुर्गापाल।
    • By User
    • November 18, 2026
    • 11 views

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर आयोजित……

    • By User
    • November 18, 2026
    • 12 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर आयोजित……

    मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 10 views
    मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा।

    काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अ.भा. कवि लेखक कलाकार परिषद द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अ.भा. कवि लेखक कलाकार परिषद द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न।

    नीतीश का संगठनात्मक दांव, पुराने चेहरों पर नई लगाम

    • By User
    • November 18, 2026
    • 13 views
    नीतीश का संगठनात्मक दांव, पुराने चेहरों पर नई लगाम