सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
विधायक आशा नौटियाल ने की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थानीय स्वरोजगारियों के हितों
और आजीविका की सुरक्षा का विषय प्रमुखता से उठाया।
केदारनाथ: विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशा नौटियाल ने विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम एवं पैदल यात्रा मार्ग पर वर्षों से स्वरोजगार कर रहे स्थानीय नागरिकों के हितों, रोजगार एवं आजीविका को सुरक्षित रखने का विषय विशेष रूप से उठाया गया।
विधायक ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर वर्षों से स्वरोजगार कर रहे स्थानीय नागरिकों के रोजगार, सम्मान और हितों की रक्षा करना भी आवश्यक है। स्थानीय नागरिकों की आजीविका किसी भी रूप में प्रभावित न हो, इसके लिए यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं एवं निर्णयों में उनके हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा से स्थानीय लोगों की आजीविका लंबे समय से जुड़ी हुई है। घोड़ा-खच्चर संचालन, दुकान, ढाबा, प्रसाद, स्थानीय उत्पाद एवं अन्य स्वरोजगार के माध्यम से अनेक परिवार अपनी आजीविका संचालित करते हैं। ऐसे में यात्रा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के साथ स्थानीय लोगों के पारंपरिक एवं स्वरोजगार के अवसरों को सुरक्षित रखना जरूरी है। इस संबंध में मौके पर संबंधित अधिकारियों को स्थानीय नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

विधायक ने कहा कि केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही यात्रा से जुड़े स्थानीय लोगों के रोजगार और आजीविका की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। कहा कि स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है।







