मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
के तत्वावधान में तीन दिवसीय बूट कैंप आयोजित।
अल्मोड़ाः मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय बूट कैंप का उद्घाटन डाइट अल्मोड़ा के आनंदम सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से गोपाल सिंह गैड़ा, (पूर्व प्राचार्य), पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी जसौद सिंह बिष्ट (पूर्व रेंज अधिकारी) तथा मे रा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी श्री कमल त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विकास खण्डों के लगभग 35 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं इस कार्यक्रम में युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा विजन 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए युवाओं मे कुशल नेतृत्व की भावनाओं को विकसित करने के लिए कम्युनिकेशन स्किल, योग व मेडिटेशन, कैरियर एंड गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तथा यूथ पार्लियामेंट सेशन का भी आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माय भारत के जनपद युवा कार्यक्रम अधिकारी कमल त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं में शारीरिक मानसिक व सामाजिक विकास के लिए नेतृत्व से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में योग से संबंधित गतिविधि तथा मेडिटेशन से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की जा रही है। पूर्व रैज अधिकारी तथा पतंजलि किसान संगठन के प्रदेश प्रभारी जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि आज के भाग दौड़ के युग में योग का विशेष महत्व है संयमित व अनुशासित जीवन के लिए योग आवश्यक है हार्टफुलनेस संस्था के गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि युवाओं में कुशल नेतृत्व की भावनाओं को विकसित करने के लिए हार्टफुलनेस मेडिटेशन आवश्यक है युवाओं में कुशल नेतृत्व की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए शारीरिक मानसिक व भावनात्मक विकास आवश्यक है इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में श्री जशौद सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह गैड़ा, डॉ. दीपा जलाल, डॉक्टर रमेश सिंह रावत, महेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. कामाक्षा मिश्रा तथा प्रकाश चंद्र आर्य द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस अवसर पर फरमूद अख्तर कमल तमता, राहुल जोशी, संदीप नयाल, कमलेश भट्ट आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कमल त्रिपाठी जिला युवा अधिकारी तथा संचालन फरमूद अख्तर द्वारा किया गया।







