ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)
ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में
पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज।
लाखामण्डल (देहरादून): आज देवभूमि लाखामण्डल के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। गीठ पट्टी पुजारी समिति खर्षाली एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री पुरुषोत्तम उनियाल जी के माध्यम से आराध्य देवता सोमेश्वर महाराज जी की डोली को प्रथम बार लाखामण्डल स्नान एवं दर्शन हेतु लाया गया। यह पहला अवसर है जब सोमेश्वर महाराज जी की पावन डोली शिव नगरी लाखामण्डल पधारी है।
इस दिव्य अवसर पर देवता के साथ यमुनोत्री धाम के रावल हर्षाली, श्री जयवीर रावत, श्री पुरुषोत्तम उनियाल, ग्राम बनास के पूर्व प्रधान श्री विजय सिंह पवार, श्री चैन सिंह पवार, सोमेश्वर देवता के स्पेशल सेवक श्री सूरज तोमर, श्री प्रेम बल्लभ उनियाल, समिति सदस्य श्री भजन सिंह, श्री राकेश गीठ पट्टी श्री चैन सिंह पुजारी समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लाखामण्डल में भव्य स्वागत समारोह में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती बचना शर्मा अनूप शर्मा पंडित महिमा नंद गौड़, पंडित नरेश बहुगुणा, केशव शर्मा पप्पू माली
ओम प्रकाश भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी लोक गायक डब्ल्यू आर्य घनश्याम लाखामण्डल चौकी इंचार्ज नवीन खन्ना, पुलिस विभाग समस्त टीम ढोल वादक श्री पूरण दास एवं समस्त लाखामण्डल ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समस्त क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है कि इतिहास में पहली बार



सोमेश्वर महाराज हमारे गांव व क्षेत्र में पधारे हैं। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, पांडव नृत्य और भंडारे का आयोजन किया गया।







