मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मानस पब्लिक स्कूल एवं स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी के मेधावी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का हुआ भव्य अभिनंदन, सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अल्मोड़ा मानश पब्लिक स्कूल में खेल कूद एवं सिहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं हेतु भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित; ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’ के पात्रता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु सौंपा गया ज्ञापन।
अल्मोड़ाः मानस पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा के प्रांगण में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के साथ-साथ सत्र 2025-2026 में विभिन्न अकादमिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों हेतु एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों कुन्दन कुमार बिष्ट, पूर्व प्रधान, हवालबाग मंडल उपाध्यक्ष, भूपाल सिंह मेहरा, और अतिथि सुरेश सिंह नेगी, नामित सदस्य नगर निगम जगमोहन बिष्ट, देवाशीष नेगी , मोहित बिष्ट, हर्षित बिष्ट, दिव्यांशु बिष्ट, मीरा रयाल, कमला जोशी, त्रिलोक सिंह रौतेला, मीडिया प्रेस के प्रतिनिधि अमित उप्रेती दिनेश भट्ट ने शिरकत कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं शुभकामनाएं, देकर सम्मानित किया।
विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान
समारोह के दौरान वर्ष भर आयोजित जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की भाषण, चित्रकला, निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान (GK), स्पोर्ट्स, साइंस एवं मैथ्स ओलंपियाड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कबड्डी, एथलेटिक्स तथा ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में विद्यालय व अकादमी का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मंच से सम्मानित किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि ने की विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों की सराहना।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा ने कहा कि मानस पब्लिक स्कूल न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने बच्चों की इस सराहनीय उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, माता-पिता के मार्गदर्शन, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट के कुशल नेतृत्व तथा विद्यालय के प्रबंधक एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री कमल कुमार बिष्ट के समर्पित प्रशिक्षण को दिया।
माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति खिलाड़ी योजना हेतु सौंपा ज्ञापन।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड सरकार एवं खेल विभाग/खेल निदेशालय द्वारा संचालित ‘माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2026’ के अंतर्गत चयनित जिला एवं प्रदेश भर के खिलाड़ियों को अतिशीघ्र पात्रता प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में एक ज्ञापन मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा को सौंपा गया।
उपस्थित अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने संयुक्त रूप से निवेदन किया कि चयनित खिलाड़ियों को समय पर पात्रता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे योजना के पूर्ण लाभ से लाभान्वित हो सकें। वक्ताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे इस ऐतिहासिक कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए खेल छात्रवृत्ति योजना के महत्व पर प्रकाश डाला और आश्वासन दिया कि वे इस विषय में शासन एवं संबंधित खेल अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित एवं उचित कार्रवाई करवाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को यथाशीघ्र प्रमाण पत्र निर्गत हो सकें।
समारोह का समापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि एवं समस्त अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग, स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा के सदस्य, चयनित खिलाड़ियों के अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







