सेवा संकल्प अभियान के तहत मजखाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 479 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

सेवा संकल्प अभियान के तहत मजखाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 479 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ।

                   अल्मोड़ाः सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड द्वारहाट के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मजखाली में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

      शिविर में कुल 658 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को संचालित योजनाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

           शिविर में जनसामान्य द्वारा 43 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से सभी 43 शिकायतों का निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाए जाने हेतु 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से 479 लोगों को लाभान्वित किया गया।

             मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

          शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्वे, जिला पंचायत सदस्य दीपक प्रभाकर, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, हेमा अधिकारी, हेमा बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः   (नया अध्याय)         ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में           पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज।        …

    माया देवी यूनिवर्सिटी ले लॉ छात्रों ने मनाया अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस : समाज को विधिक साक्षरता प्रदान करने का लिया संकल्प

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)            माया देवी यूनिवर्सिटी ले लॉ छात्रों ने मनाया अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस : समाज को विधिक साक्षरता प्रदान करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज।

    • By User
    • October 5, 2026
    • 5 views
    ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज।

    बूथ कैप्चरिंग से एसआईआर तक : लोकतंत्र की शुद्धिकरण यात्रा

    • By User
    • October 5, 2026
    • 11 views
    बूथ कैप्चरिंग से एसआईआर तक : लोकतंत्र की शुद्धिकरण यात्रा

    सुरों की साधना से सेमीफाइनल तक पहुँचे बिहार के सत्यम कुमार

    • By User
    • October 5, 2026
    • 5 views
    सुरों की साधना से सेमीफाइनल तक पहुँचे बिहार के सत्यम कुमार

    बिहार की माटी का अनमोल कलारत्न: संघर्षों की भट्टी में तपकर कुंदन बने प्रद्युम्न कुमार।

    • By User
    • October 5, 2026
    • 7 views
    बिहार की माटी का अनमोल कलारत्न: संघर्षों की भट्टी में तपकर कुंदन बने प्रद्युम्न कुमार।

    अनवरत राष्ट्रसेवा का कीर्तिमान गढ़ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

    • By User
    • October 5, 2026
    • 8 views