छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर।

 

 

           अल्मोड़ाः  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 08 से 10 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर आज मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, उनके द्वारा नामित बीएलए तथा बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

                 मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विशेष शिविर के दौरान संबंधित बीएलओ, बीएजी सदस्य तथा बीएलए-2 मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। बीएलओ वर्तमान निर्वाचक नामावली का एसआईआर से पूर्व की निर्वाचक नामावली से मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करेंगे, जिनके नाम पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार की जाएगी।

 

              उन्होंने बताया कि विशेष शिविर के बाद 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर चिह्नित मतदाताओं की वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने पर निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए मतदाताओं के साथ प्रथम बार मतदाता बनने वाले तथा युवा पात्र मतदाताओं का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ भी साझा की जाएगी।

 

              मुख्य विकास अधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलए से आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को पंजीकरण के लिए जागरूक करने की अपेक्षा की। आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों तथा बेघर एवं वंचित वर्ग के लोगों के पंजीकरण के लिए भी विशेष शिविर आयोजित किए जा सकेंगे।

 

           बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 03 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराई गई। अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार जनपद अल्मोड़ा में कुल 4,76,536 मतदाता पंजीकृत हैं।

  • Related Posts

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                  एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में…

    मल्ला महल में कल गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुनेंगे कार्यकर्ता।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) मल्ला महल में कल गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी का लाइव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 3 views
    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी।

    छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 8 views
    छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर।

    मल्ला महल में कल गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुनेंगे कार्यकर्ता।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 7 views
    मल्ला महल में कल गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प,  प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुनेंगे कार्यकर्ता।

    गजल

    • By User
    • October 7, 2026
    • 12 views
    गजल

    पीएचसी उच्चीकरण की मांग को लेकर 24वें दिन भी धरना जारी।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 7 views
    पीएचसी उच्चीकरण की मांग को लेकर 24वें दिन भी धरना जारी।

    पता नहीं क्यों! (नज्म)

    • By User
    • October 7, 2026
    • 7 views
    पता नहीं क्यों!  (नज्म)