सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में मनाया गया गढ़ भोज महोत्सव देहरादून।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

   

                 (नया अध्याय, देहरादून)

          सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में मनाया गया

                  गढ़ भोज महोत्सव देहरादून।

 

         देहरादूनः  उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में, राजकीय महाविद्यालय (GDC) देहरादून शहर, देहरादून परिसर में ‘गढ़ भोज दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। वर्ष 2022 से शुरू हुए इस अनूठे अभियान के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को राज्य की पारंपरिक फसलों, पौष्टिक स्थानीय व्यंजनों और समृद्ध खाद्य विरासत के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

          कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल (चैंसू, फाणू, काफली, झंगोरे की खीर, आलू के गुटके, आलू की थिचौड़ी, मंडुए की रोटी, झंगोरा भात, गहथ की दाल, सिंगोड़ी / सिंगौरी, अर्सा, बाड़ी , सत्तू भरी पूरी, झोली, चौंसा भात, घतवाणी, तिल की चटनी, रोटाणे, लाल भात, सुस्का, दाल के बड़े, पत्यूड़, ककड़ी, भांग की चटनी, सिसौंण का साग, भट की चटनी, अर्से, पिस्यूं लूण), दालें और मोटे अनाज (मक्का, मसूर दाल, जखिया के बीज – Cleome (जखा / जखिया), झंगोरा – (झंगोरा / सांवा), काले बीज (तिल), रहे। छात्रों ने उत्तराखंड के पौष्टिक पहाड़ी उत्पादों का उपयोग कर कई लजीज व्यंजन तैयार किए।

 

            इस अवसर पर ” ‘गढ़ भोज-स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम’ “ विषय के अंतर्गत विभिन्न पौष्टिक स्थानीय व्यंजनों तथा राज्य की पारंपरिक फसलों, औषधियाँ तथा मोटे अनाजों के साथ उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक वेशभूषा की प्रदर्शनी भी की गई।

 

        इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर डी.एस. मेहरा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा पारंपरिक भोजन न केवल बेहद स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें भरपूर औषधीय गुण और पोषण भी छिपा है। आज की युवा पीढ़ी को फास्ट फूड छोड़कर अपने इन पारंपरिक मोटे अनाजों (Millets) को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

 

             महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर कुलदीप सिंह रावत ने कहा ‘गढ़ भोज दिवस’ कार्यक्रम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पौष्टिक पारंपरिक खेती और स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने वाला एक अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक कदम है। 

 

           कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि “आज हमारा महाविद्यालय परिसर पहाड़ी व्यंजनों की महक और लोक गीतों की धुनों से सराबोर नजर आया”। ऐसे आयोजनों से हमारी लोक-संस्कृति और पारंपरिक फसलों, पौष्टिक स्थानीय व्यंजनों और समृद्ध पहाड़ी खाद्य विरासत को बढ़ावा देने और नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह अभियान उत्तराखंड की खाद्य संस्कृति को पुनर्जीवित करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का अद्भुत कार्य कर रहा है।

 

    उत्तराखंड के इस पारंपरिक त्यौहार में महाविद्यालय के इस कार्यक्रम की आयोजन समिति के सदस्य डॉ. हेमलता खाती, डॉ. नीतू बलूनी, मयनी चौधरी और श्रीमती भारती नौटियाल के साथ समस्त प्राध्यापक गण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला।   अल्मोड़ा में विक्टोरिया…

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                  एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 8 views
    सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला।

    डॉ. निक्की शर्मा की ‘मानवता की सुगंध : संत सौरभ’ का कवर पेज मुंबई में लोकार्पित।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 8 views
    डॉ. निक्की शर्मा की ‘मानवता की सुगंध : संत सौरभ’ का कवर पेज मुंबई में लोकार्पित।

    सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में मनाया गया गढ़ भोज महोत्सव देहरादून।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 8 views
    सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में मनाया गया गढ़ भोज महोत्सव देहरादून।

    ज्यादा सोचो मत, ज्यादा जियो

    • By User
    • October 7, 2026
    • 10 views
    ज्यादा सोचो मत, ज्यादा जियो

    गजब इंडिया: साड़ी में मैराथन, फायर ब्रिगेड से घर की धुलाई और शटर के पीछे रोते चोर!

    • By User
    • October 7, 2026
    • 11 views
    गजब इंडिया: साड़ी में मैराथन, फायर ब्रिगेड से घर की धुलाई और शटर के पीछे रोते चोर!

    साहित्य, संगीत और लोककला के रंगों से सजी ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ की यादगार शाम।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 10 views
    साहित्य, संगीत और लोककला के रंगों से सजी ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ की यादगार शाम।