छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण हेतु जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर शुरू।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

    छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण हेतु जनपद

        के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर शुरू।

 

 

 

           अल्मोड़ाः  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए आज जनपद अल्मोड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू हुआ। यह अभियान 10 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।

 

              अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा वर्तमान निर्वाचक नामावली का पूर्व की निर्वाचक नामावली से मिलान कर छूटे हुए मतदाताओं को चिह्नित करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान पात्र मतदाताओं के पंजीकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को भी पंजीकरण के लिए जागरूक किया गया।

 

               विशेष शिविरों के उपरांत 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर चिह्नित मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा तथा पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 भरवाकर नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही की जाएगी। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

 

  • Related Posts

    ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में संपन्न।

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता नौगाँव: प्रदीप सिंह असवाल                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत स्याल्दे में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 470 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत स्याल्दे में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हिंदू शब्द फारसी नहीं, भारत की पहचान है।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 7 views
    हिंदू शब्द फारसी नहीं, भारत की पहचान है।

    ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में संपन्न।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 13 views
    ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में संपन्न।

    शेयर बाजार से सावधान!

    • By User
    • October 9, 2026
    • 9 views
    शेयर बाजार से सावधान!

    भारत के डिजिटल परिवर्तन और विकसित भारत के लक्ष्य के संदर्भ में।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 9 views
    भारत के डिजिटल परिवर्तन और विकसित भारत के लक्ष्य के संदर्भ में।

    फूलों की छटा, लोकगीतों की गूँज और सांस्कृतिक चेतना से खिला एस.आर.आर. महाविद्यालय परिसर।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 19 views
    फूलों की छटा, लोकगीतों की गूँज और सांस्कृतिक चेतना से खिला एस.आर.आर. महाविद्यालय परिसर।

    अहंकार और फालतू सोचना घातक बीमारी।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 11 views
    अहंकार और फालतू सोचना घातक बीमारी।