संवाददाता नौगाँव: प्रदीप सिंह असवाल
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में संपन्न।
नौगाँव: राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय सतत् एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार था।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनवीर सिंह चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा उत्तराखंड तथा विशिष्ट अतिथि जगवीर सिंह भंडारी पूर्व राज्य मंत्री भाजपा तथा राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह चौहान, नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष शिवप्रसाद गौड़, प्राथमिक शिक्षक संघ नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र विश्वकर्मा सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों से आये हुए बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण की उपलब्धता एवं समाज के लिए आवश्यकता बताते हुए छात्रों को संबोधित और प्रोत्साहित किया। वही विज्ञान महोत्सव संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ पांडे ने भी छात्र छात्राओं एवं बाल वैज्ञानिकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिचित कराते हुए बताया की समाज के लिए इसका किस प्रकार उपयोग किया जाए।
कार्यक्रम में स्थल संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी विद्यालय प्रधानाचार्य आशीष चंद्र रमोला एवं विज्ञान समन्वयक






डॉ. वीरेन्द्र बसियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र छात्राओं एवं बाल वैज्ञानिकों को उनके बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही विज्ञान महोत्सव के कार्यक्रम की रुपरेखा से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में निर्णायक एवं लेखा समिति की भूमिका में डॉ मनमोहन सिंह रावत, आनंद बिजल्वाण, डॉ हरिलाल राज, श्रीमती भावना गैरोला, मनमोहन प्रसाद डिमरी, चंद्र प्रकाश भट्ट, उदय सिंह कुमाई, राजेश भंडारी, वासुदेव रावत, श्रीमती कविता राणा, रमेश रवांल्टा, कपिल रावत, श्रीमती गुडमाला, राजेश बिजल्वाण, राम राणा, रोशन बर्तवाल, सनोज कुमार, श्रीमती नीलम, प्रदीप रावत, प्रमोद राणा, पारुल नेगी, योगेश अवस्थी, ममलेश राणा, राजेंद्र भारती, रोहित असवाल, श्रीमती गीतिका बिष्ट रहे। कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये लगभग 50 अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।








