सेवा संकल्प अभियान के तहत सल्ट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 210 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

        सेवा संकल्प अभियान के तहत सल्ट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 210 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ।

 

 

                  अल्मोड़ाः  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड सल्ट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज क्वैरला में विधायक महेश सिंह जीना की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 355 लोगों ने प्रतिभाग किया। 

 

               शिविर में क्षेत्रीय जनता को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

 

         विधायक महेश सिंह जीना ने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। 

 

           शिविर में जनसामान्य द्वारा 65 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से सभी 50 शिकायतों का निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाए जाने हेतु 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से 210 लोगों को लाभान्वित किया गया।

 

             मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

 

                     शिविर में खंड विकास अधिकारी देवेन्द्र तिवारी, तहसीलदार आविद अली, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में संपन्न।

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता नौगाँव: प्रदीप सिंह असवाल                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत स्याल्दे में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 470 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत स्याल्दे में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हिंदू शब्द फारसी नहीं, भारत की पहचान है।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 7 views
    हिंदू शब्द फारसी नहीं, भारत की पहचान है।

    ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में संपन्न।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 13 views
    ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में संपन्न।

    शेयर बाजार से सावधान!

    • By User
    • October 9, 2026
    • 9 views
    शेयर बाजार से सावधान!

    भारत के डिजिटल परिवर्तन और विकसित भारत के लक्ष्य के संदर्भ में।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 9 views
    भारत के डिजिटल परिवर्तन और विकसित भारत के लक्ष्य के संदर्भ में।

    फूलों की छटा, लोकगीतों की गूँज और सांस्कृतिक चेतना से खिला एस.आर.आर. महाविद्यालय परिसर।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 19 views
    फूलों की छटा, लोकगीतों की गूँज और सांस्कृतिक चेतना से खिला एस.आर.आर. महाविद्यालय परिसर।

    अहंकार और फालतू सोचना घातक बीमारी।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 11 views
    अहंकार और फालतू सोचना घातक बीमारी।