मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 08/10/2026 को “लैंगिक समानता (Gender Equality)”के अनुक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फालसीमा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को जेंडर जस्टिस, ट्रांसजेंडर अधिकार, लैंगिक समानता,महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, पाॅशा एक्ट, पोक्सो अधिनियम 2012 आदि की जानकारी प्रदान गई। महिला थाना एनटीडी के उपनिरीक्षक बीना पपोला द्वारा बाल अधिकार एवं साइबर सुरक्षा आदि की जानकारी दी गई। शिविर में प्रधानाचार्य जग प्रीतम टम्टा व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।









