मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
वरिष्ठ-वर्ग की संस्कृत स्पर्धाओं में
विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

अल्मोड़ाः उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 8 अक्टूबर को एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में संस्कृत भाषा की वरिष्ठ वर्ग की नाटक, समूहगान, समूहनृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
इससे पूर्व समारोह का प्रारंभ मुख्य अतिथि मनोज तिवारी, विधायक अल्मोड़ा, विशिष्ट अतिथि संदीप ठाकुर, अध्यक्ष, माँ अम्बे नर्सिंग इंस्टीट्यूट, अल्मोड़ा, विशिष्ट अतिथि ज्योत्सना लाल, प्रधानाचार्य, स्प्रिंग डेल्स स्कूल, अल्मोड़ा और कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो. गीता खोलिया, पूर्व प्राध्यापिका, सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शारदा स्तुति और स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
समारोह में मुख्य अतिथि व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि संस्कृत प्रतियोगिताएं देवभाषा संस्कृत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संस्कृत देश की प्राचीन भाषा है। इसका संरक्षण-संवर्धन हम सबका उत्तरदायित्व है।
विशिष्ट अतिथि व मां अंबे इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने प्रतियोगी छात्र छात्राओं की सराहना की और कहा कि छात्र- छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी अत्यधिक मेहनती हैं। उनका मेहनत प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामने आती है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा की पूर्व प्राध्यापिका डाॅ० गीता खोलिया ने कहा कि संस्कृत प्रतियोगिता में दूरस्थ क्षेत्र के छात्र- छात्रा भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जो संस्कृत भाषा के प्रति बच्चों की जागरूकता को दर्शाता है।
संस्कृत प्रतियोगिता की जनपद संयोजक डॉ. दीपा गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा रखी और बताया कि वरिष्ठ-वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 23 व 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय संस्कृत समारोह में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का यह आयोजन संस्कृत भाषा के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
वरिष्ठ-वर्ग की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-
समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- आर्य इंटर कॉलेज देघाट, सल्ट
समूहनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- रा० आ० सि० रा० बा० इ० का० अल्मोड़ा, हवालबाग
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान— अनुज शर्मा, तनुज शर्मा, श्री शक्तिपीठाश्रम स० उ० म० वि० मल्ली मानिला, सल्ट
आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — रितिक शर्मा, संस्कार भारती स० उ० मा० वि० झीपा, सल्ट
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — भूपेश चंद्र पांडे, श्री शक्तिपीठाश्रम स० उ० म० वि० मल्ली मानिला, सल्ट
नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान— संस्कार भारती स० उ० मा० वि० झीपा, सल्ट
कनिष्ठ वर्ग के अवशेष परिणाम-
समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — पीएम श्री अ० उ० रा० इ० का० द्वाराहाट
समूहनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान— अ० उ० रा० इ० का० बाड़ेछीना
प्रतियोगिता का कुशल संचालन डॉ. गोविंद सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों में संस्कृत विद्वान डा० धाराबल्लभ पांडेय, जनपद सहसंयोजक डॉ. ललित मोहन तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, तारा चंद्र साह, गोविंद मेहरा, रागिनी मैसी, नितिन कुमार, दीप चंद पांडेय, डॉ. पवनेश ठकुराठी, पंकज मैसी, यामिनी कांडपाल, नवीन जोशी, सुशील चंद तिवारी, नितिन वर्मा, संतोष काण्डपाल, डिंपल जोशी सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं संस्कृत प्रेमी उपस्थित रहे।







