अल्मोड़ा बालेश्वर मंदिर व रामलीला मैदान दूंगाधारा में दुर्गा महोत्सव और नवरात्र पूर्व चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

अल्मोड़ा बालेश्वर मंदिर व रामलीला मैदान दूंगाधारा में दुर्गा महोत्सव और नवरात्र पूर्व चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान।

 

 

             अल्मोड़ाः  आगामी शारदीय नवरात्र एवं भव्य दुर्गा महोत्सव 2026 की तैयारियों के दृष्टिगत दूंगाधारा, अल्मोड़ा स्थित बालेश्वर मंदिर प्रांगण, रामलीला मैदान तथा आसपास के नालों व रास्तों पर एक विशाल संयुक्त स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया।

 

    यह सराहनीय पहल बालेश्वर मंदिर समिति अल्मोड़ा की अध्यक्षा डॉ. वसुधा पंत तथा महासचिव कमल कुमार बिष्ट (ताइक्वांडो प्रशिक्षक व प्रबंधक, मानस पब्लिक स्कूल) के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

व्यापक जनसहभागिता और संयुक्त प्रयास

 

          इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों, संस्थाओं, महिलाओं, युवाओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से:

दुर्गा महोत्सव समिति के पदाधिकारी त्रिलोक सिंह रौतेला, मोहित बिष्ट आदि का विशेष प्रयास रहा।

 

                   मानस पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट, उप-प्रधानाचार्य कुमारी दीक्षा कांडपाल और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया।

 

            नगर निगम अल्मोड़ा के नामित पार्षद जगमोहन सिंह बिष्ट, स्थानीय महिलाओं, युवा साथियों एवं मोहल्ले के संभ्रांत नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रंग-रोगन व सौंदर्यीकरण का कार्य गति पर

 

     नगर निगम अल्मोड़ा के पूर्व सभासद एवं वर्तमान नामित पार्षद नगर निगम अल्मोड़ा जगमोहन सिंह बिष्ट द्वारा नगर निगम अल्मोड़ा तथा महापौर श्री अजय वर्मा जी के सहयोग व प्रयासों से मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण एवं रंग-रोगन का कार्य जोर-शोर से कराया जा रहा है। स्वच्छता में भागीदारी कर रहे दीपक जोशी, दीपक तिवारी राजेंद्र वाणी जगमोहन सिंह बिष्ट, दिव्यांशु रावत सूरज बगड़वाल श्रीमती राधा रावत प्रतीक बिष्ट मयंक गैड़ा आसना आर्या, कनक नेगी ललित मोहन गौड़ा जगमोहन सिंह गैड़ा,कुमारी दीक्षा कांडपाल ( शिक्षिका). नमन बजेठा, प्रिंस कांडपाल,जीवन बोरा , हार्दिक गरिमा गैड़ा सार्थक जोशी, वेदांश भंडारी, दिव्यांशु बिष्ट, हर्षित बिष्ट, वेदांत भाकुनी, आदि शामिल रहे।

इस दौरा ‘कल्पना कृति महिला जन जागृति समिति, अल्मोड़ा’ के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समाज हित व मानव कल्याण का दिया संदेश

     कार्यक्रम के अंत में बालेश्वर मंदिर समिति के महासचिव एवं मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों, युवाओं व बच्चों द्वारा दिए जा रहे रात-दिन के तन-मन-धन के सहयोग की भूरि-भूरि सराहना की।

उन्होंने कहा,

           “दुर्गा महोत्सव 2026 के इस पावन व बृहद आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूरा क्षेत्र एकजुट है। स्वच्छता ही हमारी संस्कृति का मुख्य आधार है। हम सभी को समाज हित, जनहित और मानव कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।”

                  कमल कुमार बिष्ट ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा महोत्सव की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी से इस धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान में अपना निरंतर सहयोग और समर्थन बनाए रखने की अपील की।

  • Related Posts

    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व कविता  अडिंक्रा

    • By User
    • October 12, 2026
    • 4 views
    विश्व कविता      अडिंक्रा

    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 11 views
    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 9 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    संकल्प और सेवाभाव के साथ राष्ट्र निर्माण में संलग्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 11 views
    संकल्प और सेवाभाव के साथ राष्ट्र निर्माण में संलग्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    शब्द, भाव और विचार

    • By User
    • October 12, 2026
    • 8 views
    शब्द, भाव और विचार

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज एन टी डी में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 11 views
    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज एन टी डी में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।