चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

  चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का

               भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

      हल्द्वानीः   उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में व्यापक और बुनियादी बदलाव किए बिना देश में लोकतंत्र के भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने जनता, युवाओं और राजनीतिक दलों से चुनाव व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और जनपक्षीय बनाने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने का आह्वान किया।

          तिवारी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ प्रमुख नेताओं और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की भूमिका ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली इन परिस्थितियों को लेकर आम जनता, विशेषकर युवाओं में गहरा आक्रोश है। इस असंतोष का जवाब देने के बजाय सरकार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने का प्रयास कर रही है।

           उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों नागरिकों और युवाओं के साथ की गई कथित बर्बरता सरकार की नैतिक पराजय है। राजधानी में मेट्रो स्टेशनों और सड़कों को बंद करने तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

      पीसी तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए पूरे प्रकरण की किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था से जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

    उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी की कथित गैरकानूनी हिरासत का मामला पहले से ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद ऐसी कार्रवाई की पुनरावृत्ति होना गंभीर चिंता का विषय है। यह घटना नागरिक स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है।

            तिवारी ने कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के लिए जनजागरण और राजनीतिक अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि केवल चुनाव के दौरान मतदान करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, जवाबदेह और जनता के प्रति उत्तरदायी बनाना जरूरी है।

       उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी प्रदेश में जनविरोधी नीतियों, संसाधनों की लूट और जनता के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ संघर्ष के लिए मैदान में है। पार्टी को विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव की इस मुहिम को समर्थन देगी और प्रदेश को लूटने वाली ताकतों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में…

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज एन टी डी में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत            (नया अध्याय, कुमाऊं)       अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व कविता  अडिंक्रा

    • By User
    • October 12, 2026
    • 4 views
    विश्व कविता      अडिंक्रा

    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 11 views
    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 9 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    संकल्प और सेवाभाव के साथ राष्ट्र निर्माण में संलग्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 10 views
    संकल्प और सेवाभाव के साथ राष्ट्र निर्माण में संलग्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    शब्द, भाव और विचार

    • By User
    • October 12, 2026
    • 8 views