दुर्गा महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, वृंदावन के भजन गायकों ने बांधा समां।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

    दुर्गा महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम,

        वृंदावन के भजन गायकों ने बांधा समां।

 

 

        अल्मोड़ाः  दुर्गा महोत्सव समिति, माल रोड, चौघानपाटा, जोशी खोला एवं थपलिया की ओर से आयोजित दुर्गा महोत्सव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महोत्सव के दसवें वर्ष में प्रवेश को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उमंग देखने को मिल रही है। पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी हुई है। महिलाएं एवं बच्चे संकीर्तन के माध्यम से माँ दुर्गा का गुणगान कर रहे हैं।

      मुख्य शास्त्री राजेश जोशी एवं उनके सहयोगी केवलानंद भट्ट के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हो रहे हैं। प्रतिदिन शाम छह से आठ बजे के मध्य आरती एवं पूजा-अर्चना तथा रात्रि नौ बजे से भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

        भजन संध्या में वृंदावन से आए मोहित खंडूरी एवं अनिल रावत ने माता रानी के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में भक्त भक्ति रस में डूबे रहे। संगीत संगत में दीपक रावत, मिंटू, सुनील, गुड्डू भाई एवं रूपेश जोशी ने सहयोग किया।

           महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए मेहंदी रचाओ कार्यक्रम, पारंपरिक छपेली नृत्य एवं कुमाऊँनी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सायंकालीन कार्यक्रमों में बाहरी कलाकारों के साथ स्थानीय लोक कलाकार भी माता रानी का गुणगान करेंगे।

                  महोत्सव के दस वर्षों की यात्रा में क्षेत्रवासियों के सहयोग और सहभागिता ने इसे आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बनाया है। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजक: दुर्गा महोत्सव समिति, माल रोड, चौघानपाटा, जोशी खोला एवं थपलिया जोड़, अल्मोड़ा।

  • Related Posts

    पान मसाला प्रतिबंध को लेकर फैली अफवाहों पर स्पष्टीकरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)             पान मसाला प्रतिबंध को लेकर  …

    ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान लक्ष्मी भंडार में रामलीला का मंचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)            ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    घटनाएं क्यों घटती हैं! (समालोचना)

    • By User
    • October 15, 2026
    • 10 views
    घटनाएं क्यों घटती हैं!  (समालोचना)

    दुर्गा महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, वृंदावन के भजन गायकों ने बांधा समां।

    • By User
    • October 14, 2026
    • 6 views
    दुर्गा महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, वृंदावन के भजन गायकों ने बांधा समां।

    गरबे के जरिए मां आदिशक्ति की आराधना, भजनों की धुन पर थिरके कदम।

    • By User
    • October 14, 2026
    • 11 views
    गरबे के जरिए मां आदिशक्ति की आराधना, भजनों की धुन पर थिरके कदम।
    • By User
    • October 14, 2026
    • 10 views

    याद रखिए! दुनिया उन्हीं की हैं, जो हर परिस्थिति में जीने के लिए तैयार हैं।

    • By User
    • October 14, 2026
    • 14 views
    याद रखिए! दुनिया उन्हीं की हैं, जो हर परिस्थिति में जीने के लिए तैयार हैं।

    पान मसाला प्रतिबंध को लेकर फैली अफवाहों पर स्पष्टीकरण।

    • By User
    • October 14, 2026
    • 13 views
    पान मसाला प्रतिबंध को लेकर फैली अफवाहों पर स्पष्टीकरण।