मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पान मसाला प्रतिबंध को लेकर
फैली अफवाहों पर स्पष्टीकरण।
अल्मोड़ाः विरासत हमर अलमाड़ के संयोजक राजीव गुर्रानी ने विगत दिवस खाद्य आयुक्त विजय शंकर पांडे के आदेश के अनुसार प्रदेश में तंबाकूयुक्त पान मसाला पर प्रतिबंध एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया ।
यह प्रतिबंध सन 2011 से चला आ रहा है।
इस पर सरकार का कोई नया निर्णय नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उक्त आदेश से आम जनमानस में कही खुशी कही गम का माहौल बना हैं प्रदेश के गाँव-गाँव, शहर-शहर, गली-गली में अफवाहों का बाजार गर्म है, जो समाज में अराजकता फैलाने जैसा कृत्य है और निंदनीय है।
उन्होंने आम छोटे व्यापारियों से अपील की है कि वे जो पान मसाला बेच रहे हैं, उन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यह केवल तंबाकू मिला पान मसाला पर प्रतिबंध है, जो उत्तराखंड में कही नहीं बिक रहा हैं ।
उन्होंने पान मसाला बेचने पर कोई प्रतिबंध नहीं होने की बात कही है। सभी व्यापारी बंधु जिस प्रकार के पान मसाला 13 अक्टूबर तक बेच रहे थे, वे आगे भी उसी रूप में बेचें। यह केवल अफवाह है।








