अल्मोड़ा में वीपीएल ट्राफी पर यश सन साइन का कब्जा।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w)6395080071

अल्मोड़ा में वीपीएल ट्राफी पर यश सन साइन का कब्जा।

    अल्मोड़ाडीएम अंशुल सिंह और सागर की

       तूफानी पारी से जीता फाइनल।

       विधायक तिवारी, मेयर वर्मा और दर्जा मंत्री

               पिलख्वाल ने किया शुभारंभ।

             अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर लीग का समापन हो गया है। बुधवार को प्रतियोगिता के तहत यश सन साइन और रॉयल क्रिकेट क्लब के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें यश सन साइन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। 

            हेमतवी नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल और भाजपा जिला मंत्री सुशील बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद यश सन साइन और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। यश सन साइन की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में भरत की शानदार 75 रन की बदौलत 231 रन बनाए। जवाब में उतरी यश सन साइन ने 16.1 ओवर में अपना मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें सागर ने 163 रन की शानदार पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, अल्मोड़ा जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने भी 43 बॉलों मे 55 रनों की शानदार पारी खेली। प्रतियोगिता में बेस्ट गेंदबाज संदीप नाथ गोस्वामी, बेस्ट बल्लेबाज सागर रावत, बेस्ट फील्डर नैतिक और विशिष्ट रावत को बेस्ट विकेटकीपर के खिताब से नवाजा गया। वहीं, अतिथियों की ओर से विजेता और उप विजेता को नगद धनराशि के साथ ही ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, आयोजक मनोज सिंह पवार, अरविंद जोशी, रोहित भट्ट, वंदना वर्मा, सुनील बिष्ट, रश्मि पांडे, गौरव कुमार, मदन रावत, अंकित पांडे, चंदन लटवाल, पंकज बिष्ट, कैलाश मेहरा, गगन पंत, विकास फर्त्याल, अभय, निशा सांमत, ममता, गोपाल बिष्ट समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।      

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भिकियासैंण के जीनापानी में आयोजित शिविर में 734 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।      

    • By User
    • October 15, 2026
    • 2 views
    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।       

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भिकियासैंण के जीनापानी में आयोजित शिविर में 734 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 11 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत भिकियासैंण के जीनापानी में आयोजित शिविर में 734 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    अल्मोड़ा में वीपीएल ट्राफी पर यश सन साइन का कब्जा।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 5 views
    अल्मोड़ा में वीपीएल ट्राफी पर यश सन साइन का कब्जा।

    श्रमदान से बष्टी तोक में ग्रामीणों ने बनाई 300 मीटर सड़क। 

    • By User
    • October 15, 2026
    • 11 views
    श्रमदान से बष्टी तोक में ग्रामीणों ने बनाई 300 मीटर सड़क। 

    अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े गंभीर सवालों के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण

    • By User
    • October 15, 2026
    • 6 views

    • 7 views
    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।