मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
अल्मोड़ा में वीपीएल ट्राफी पर यश सन साइन का कब्जा।
अल्मोड़ाडीएम अंशुल सिंह और सागर की
तूफानी पारी से जीता फाइनल।
विधायक तिवारी, मेयर वर्मा और दर्जा मंत्री
पिलख्वाल ने किया शुभारंभ।
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर लीग का समापन हो गया है। बुधवार को प्रतियोगिता के तहत यश सन साइन और रॉयल क्रिकेट क्लब के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें यश सन साइन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया।
हेमतवी नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल और भाजपा जिला मंत्री सुशील बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद यश सन साइन और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। यश सन साइन की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में भरत की शानदार 75 रन की बदौलत 231 रन बनाए। जवाब में उतरी यश सन साइन ने 16.1 ओवर में अपना मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें सागर ने 163 रन की शानदार पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, अल्मोड़ा जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने भी 43 बॉलों मे 55 रनों की शानदार पारी खेली। प्रतियोगिता में बेस्ट गेंदबाज संदीप नाथ गोस्वामी, बेस्ट बल्लेबाज सागर रावत, बेस्ट फील्डर नैतिक और विशिष्ट रावत को बेस्ट विकेटकीपर के खिताब से नवाजा गया। वहीं, अतिथियों की ओर से विजेता और उप विजेता को नगद धनराशि के साथ ही ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, आयोजक मनोज सिंह पवार, अरविंद जोशी, रोहित भट्ट, वंदना वर्मा, सुनील बिष्ट, रश्मि पांडे, गौरव कुमार, मदन रावत, अंकित पांडे, चंदन लटवाल, पंकज बिष्ट, कैलाश मेहरा, गगन पंत, विकास फर्त्याल, अभय, निशा सांमत, ममता, गोपाल बिष्ट समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।






