वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।      

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w)6395080071

 

वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।

     

 

    अल्मोड़ा:  चन्द्रशेखर द्विवेदी के ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण अल्मोड़ा से प्रमोशन होकर “हिंदुस्तान” अखबार में “कुमाऊं प्रभारी” (हल्द्वानी) के पद पर नियुक्त होने पर, दिनांक 15/10/26 को, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा द्वारा नगर निगम सभागार अल्मोड़ा में उनका विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष जगजीवन बिष्ट ने और कार्यक्रम का संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया।

    सम्मान समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने चन्द्रशेखर द्विवेदी के पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पत्रकारों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

     इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और सूचना विभाग का चोली-दामन का साथ है। सरकार की योजनाओं एवं सुचनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर द्विवेदी ने अपने पत्रकारिता जीवन में इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ किया है।

        अपने विदाई सम्मान समारोह में बोलते हुए चन्द्रशेखर द्विवेदी ने कहा कि समाज की छोटी-छोटी समस्याओं को यदि समाचार पत्रों में प्रमुखता से स्थान मिले, तो इससे समाज की बड़ी बड़ी समस्याओं के समाधान का रास्ता खुलता है। उन्होंने कहा कि आम जन समस्याएं जिनमें बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं को समाचार पत्रों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और शासन प्रशासन तक पहुंचाया जा सकता है।

        इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने चन्द्रशेखर द्विवेदी के बीते कार्यकाल की सराहना करते हुए, उसके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रोन्नति पर उन्हें बधाई दी।

    इस अवसर पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, प्रदेश पार्षद दयाकृष्ण काण्डपाल, महासचिव दयानन्द कठैत, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह, राजेन्द्र रावत, रमेश जोशी, कमलेश कनवाल, शिवेन्द्र गोस्वामी, मोहित अधिकारी, चन्दन नेगी, राजेन्द्र धानिक, ललित भट्ट, अमित उप्रेती,एम डी खान, नसीम अहमद, वैभव जोशी, वैभव जायसवाल व अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    महिला किसान दिवस पर मटेला में कृषक–वैज्ञानिक संवाद आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषक सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भिकियासैंण के जीनापानी में आयोजित शिविर में 734 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला किसान दिवस पर मटेला में कृषक–वैज्ञानिक संवाद आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषक सम्मानित।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 5 views
    महिला किसान दिवस पर मटेला में कृषक–वैज्ञानिक संवाद आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषक सम्मानित।

    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।      

    • By User
    • October 15, 2026
    • 10 views
    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।       

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भिकियासैंण के जीनापानी में आयोजित शिविर में 734 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 11 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत भिकियासैंण के जीनापानी में आयोजित शिविर में 734 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    अल्मोड़ा में वीपीएल ट्राफी पर यश सन साइन का कब्जा।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 5 views
    अल्मोड़ा में वीपीएल ट्राफी पर यश सन साइन का कब्जा।

    श्रमदान से बष्टी तोक में ग्रामीणों ने बनाई 300 मीटर सड़क। 

    • By User
    • October 15, 2026
    • 13 views
    श्रमदान से बष्टी तोक में ग्रामीणों ने बनाई 300 मीटर सड़क। 

    अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े गंभीर सवालों के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण

    • By User
    • October 15, 2026
    • 6 views
    अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े गंभीर सवालों के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण