ब्यूरो बिहार: कुमार संदीप
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
की 95वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया नमन।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती के अवसर पर शहीद भगवान लाल पुस्तकालय भवन में श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट एवं नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की।
इस अवसर पर डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने कहा कि डॉ. कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि महामानव थे। उनके योगदान पर पूरे राष्ट्र को गर्व है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अखबार बेचने से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति तक पहुंचने का उनका सफर संघर्ष, परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल है।
कार्यक्रम का संचालन नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिंहा ने किया। डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणादायक जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही, इस महान कर्मयोगी की प्रतिमा प्रत्येक जिला मुख्यालय में स्थापित की जानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा ले सकें।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. जगदीश शर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, समिति के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु, एच.एल. गुप्ता, वयोश्रेष्ठ दीनबंधु आजाद, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, अजय कुमार, गणेश प्रसाद, उषा किरण श्रीवास्तव, सरदार राजा रंजीत सिंह, अरुण कुमार, राणा देवीदयाल, सत्येंद्र कुमार सत्येन, रवि आनंद, अंजनी कुमार पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।






