यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन, लाखामंडल सेरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन।

Spread the love

 

 

ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)

 

 

   यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन, लाखामंडल सेरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन।

 

 

     देहरादून: लाखामंडल के यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बर्नीगाड़ कुआं महाविद्यालय के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लाखामंडल के सेरा ग्राउंड मिनी स्टेडियम में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। हेलीपैड पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्य समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य बचना शर्मा, सरिता पवार चौहान, अल्पना पवार, 24 गांव बौन्दुर खत की महिला मंगल दल, पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश, घनश्याम सहित समस्त यमुना घाटी की मातृशक्ति ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने कहा कि लाखामंडल से महज 5 किमी की दूरी पर डिग्री कॉलेज का उद्घाटन क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। इससे पहले बच्चों को देहरादून, विकासनगर जाना पड़ता था और कई बेटियां इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ देती थीं। अब हर घर में पढ़ा-लिखा युवा होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी, केंद्र व राज्य सरकार, पुरोला विधायक दुर्गेश लाल और राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान का आभार जताया। भाजपा नेत्री 

      बचना शर्मा ने कहा कि यह महाविद्यालय बेटियों के लिए शिक्षा की नई रोशनी लाएगा। इस विकास के असली नायक युवा विधायक दुर्गेश लाल हैं, जिनकी अथक मेहनत से यह कॉलेज धरातल पर उतरा है। दुर्गेश लाल दिन-रात यमुना घाटी के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की मांग को विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री तक मजबूती से रखते हैं।

 

 

समस्त क्षेत्रवासियों, लाखामंडल, चकराता और बौन्दुर खत की मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    महिला किसान दिवस पर मटेला में कृषक–वैज्ञानिक संवाद आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषक सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।      

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खिल उठा प्रात

    • By User
    • October 15, 2026
    • 2 views
    खिल उठा प्रात

    यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन, लाखामंडल सेरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 9 views
    यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन, लाखामंडल सेरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन।

    सुकुमार सेन के दौर से एसआईआर तक: बदलती प्राथमिकताएं और बढ़ती चुनौतियां।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 10 views
    सुकुमार सेन के दौर से एसआईआर तक: बदलती प्राथमिकताएं और बढ़ती चुनौतियां।

    कला उत्सव 2026 में श्री मोहन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरा का गौरवपूर्ण प्रदर्शन।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 5 views
    कला उत्सव 2026 में श्री मोहन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरा का गौरवपूर्ण प्रदर्शन।

    नवदुर्गा देवी

    • By User
    • October 15, 2026
    • 6 views
    नवदुर्गा देवी

    कैमरा और भीड़ नहीं, आचरण और करुणा है सच्चे साधु की पहचान।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 5 views
    कैमरा और भीड़ नहीं, आचरण और करुणा है सच्चे साधु की पहचान।