बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

       बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों के

          आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन। 

 

             नियमितीकरण की मांग उठाई।

 

      मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल की मांग को लेकर

 ओंकारेश्वर मंदिरऊखीमठ में चौथे दिन भी जारी रहा धरना।

 

 

         ऊखीमठ: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अंतर्गत कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं स्थायीकरण की मांग को लेकर ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में चल रहा धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

 

            इस दौरान केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कर्मवीर कुंवर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शैव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, पूर्व सैनिक सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत कुंवर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को सुना और उनके आंदोलन को समर्थन दिया।

                   कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा उपचुनाव के दौरान वन टाइम सेटलमेंट के संबंध में की गई घोषणा के बावजूद अब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लंबे समय से मंदिर समिति में सेवाएं दे रहे अस्थायी कर्मचारी नियमितीकरण एवं स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को अपनी घोषणा पर अमल करते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जल्द निर्णय लेना चाहिए।

                 कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित रखना उचित नहीं है। सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतारना चाहिए।

                 कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि वन टाइम सेटलमेंट एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर उन्हें न्याय दिया जाए। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपने अधिकारों की आवाज उठाते रहेंगे।

  • Related Posts

    ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    ऊखीमठ को मिली बैंक ऑफ इंडिया शाखा की सौगात, विधिवत शुभारंभ। 

    Spread the love

    Spread the love    सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)             ऊखीमठ को मिली बैंक ऑफ इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संस्कृति की जड़ों से जुड़ी पथवारी पूजन परम्परा।

    • By User
    • October 16, 2026
    • 2 views
    संस्कृति की जड़ों से जुड़ी पथवारी पूजन परम्परा।

    बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन। 

    • By User
    • October 16, 2026
    • 7 views
    बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन। 

    ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला आयोजित।

    • By User
    • October 16, 2026
    • 12 views
    ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला आयोजित।

    गुटनिरपेक्षता से बहु-संलग्नता: नए भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और आर्थिक आत्मनिर्भरता।

    • By User
    • October 16, 2026
    • 11 views
    गुटनिरपेक्षता से बहु-संलग्नता: नए भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और आर्थिक आत्मनिर्भरता।

    ऊखीमठ को मिली बैंक ऑफ इंडिया शाखा की सौगात, विधिवत शुभारंभ। 

    • By User
    • October 16, 2026
    • 10 views
    ऊखीमठ को मिली बैंक ऑफ इंडिया शाखा की सौगात, विधिवत शुभारंभ। 

    मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया नमन।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 5 views
    मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया नमन।