ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)
लाखामंडल के गाता खढ में 40 (सिलपर) लकड़ी पकड़े जाने पर हंगामा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने वन विभाग और रेंजर विनोद चौहान पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।
लाखामंडलः चकराता देहरादून चकराता वन प्रभाग के लाखामंडल क्षेत्र में 40 अवैध लकड़ी के सिल्ली पकड़े जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य बचना शर्मा लाखामंडल ने वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय रेंजर पर मिलीभगत का बड़ा आरोप लगाया है।
आज यहाँ 40 लकड़ी पकड़ी गई है, पूरी गाड़ी भर कर लाई गई है। मैं पूछना चाहती हूँ कि इनका विभाग कहाँ था? जब जंगल में पेड़ की कटिंग हुई तब विभाग कहाँ सो रहा था जब इस लकड़ी की सिल्ली बनाई गई तब विभाग कहाँ था जब यह लकड़ी खेतों से होते हुए रोड तक लाई गई तब विभाग क्या कर रहा था और जब यह 40 सिल्ली यहाँ तक पहुँचाई गई तब अधिकारी कहाँ थे
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब वन विभाग की मिलीभगत से ही हो रहा है। विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी गरीब लोगों से पैसा लेकर जंगल को बेचने का काम कर रहे हैं।
रेंजर विनोद चौहान पर घर में घुस कर
पुरानी लकड़ी उठाने का आरोप।
बचना शर्मा ने कहा कि स्थानीय रेंजर अपने नंबर बढ़ाने के लिए गरीब ग्रामीणों के घरों में घुस जाता है और उनके दादा-परदादा के जमाने की रखी हुई पुरानी माफी की लकड़ी को उठा कर ले आता है। जबकि ताजी कटी हुई 40 सिल्लियां कैसे कटीं इसका जवाब विभाग के पास नहीं है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेरे सुनने में आया है कि एक जगह से 50 हजार रुपये लकड़ी के लिए लाएं गये जिसका बहुत जल्दी खुलासा होगा ये अधिकारी सरकार को बदनाम करने के लिए बैठे हैं। भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने कहा कि यहाँ पहाड़ में साल में अगर दो लोगों को भी माफी की लकड़ी मिलती है, उससे 200-250 साल पुराने लकड़ी के मकान बनते हैं, जबकि लेंटर वाले मकान तो 30 साल में ही खत्म हो जाते हैं। ऐसे में गरीबों का शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने माननीय वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी और डीएफओ साहब से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

ऐसे भ्रष्ट रेंजर और अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए।
जंगल में हुई अवैध कटिंग की मौके पर जाकर जांच की जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, रेंजर साहब ध्यान से सुन लीजिए, आपकी मिलीभगत से ही जंगल को बेचा जा रहा है, गरीब लोगों का शोषण बंद करो। आप जैसे भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे इस शिकायत को लेकर स्वयं वन मंत्री और उच्च अधिकारियों से मिलेंगी।
यह खबर भाजपा नेत्री बचना शर्मा के वीडियो बयान और आरोपों के आधार पर है।






