23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

 

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w)6395080071

 

         23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम एवं

            वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच।

 

    राजनीतिक दल 22 अक्टूबर तक उपलब्ध कराएं

       अपने अधिकृत प्रतिनिधियों का विवरण।

 

 

 

              अल्मोड़ा: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जांच प्रक्रिया, राजनीतिक दलों की सहभागिता, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

 

          बैठक में अवगत कराया गया कि स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस में 23 अक्टूबर 2026 से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ होगी। जांच कार्य प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक किया जाएगा। रविवार एवं अन्य अवकाश दिवसों में भी यह कार्य जारी रहेगा। 

                 समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे जांच प्रक्रिया में सहभागिता के लिए अपने दो अधिकृत प्रतिनिधि नामित करें। प्रतिनिधियों का नाम, मोबाइल नंबर, पिता अथवा पति का नाम, पूरा पता तथा आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र का विवरण 22 अक्टूबर तक उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ प्रत्येक प्रतिनिधि के दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो एवं पहचान पत्र की छायाप्रति भी उपलब्ध करानी होगी। नामित प्रतिनिधि जांच के दौरान प्रतिदिन कार्य समाप्ति तक एफएलसी हॉल में उपस्थित रह सकेंगे।

 

               बैठक में बताया गया कि ईवीएम वेयरहाउस में 25 सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं। प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ होने से सुरक्षा के लिए एक सेक्शन सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर एवं तलाशी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। संपूर्ण जांच प्रक्रिया की निर्बाध वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसकी निगरानी भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा की जाएगी।

 

                      एफएलसी हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर एवं कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मशीनों की स्कैनिंग एवं तकनीकी जांच के लिए निर्धारित तीन अधिकृत मोबाइल फोन की अनुमति होगी। जांच में सही पाई जाने वाली मशीनों पर हरा तथा खराब पाई जाने वाली मशीनों पर लाल स्टीकर लगाया जाएगा। खराब मशीनों को अलग कक्ष में सुरक्षित रखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ एक सप्ताह के भीतर निर्माता कंपनी ईसीआईएल को वापस भेजा जाएगा। जांच पूर्ण होने के उपरांत सही पाई गई मशीनों में से चयनित 5 प्रतिशत मशीनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मॉक पोल कराया जाएगा।

 

           

 

            बैठक में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत 2 नवंबर 2026 तक मतदेय स्थलों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर को होगा तथा 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक करते हुए 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

  • Related Posts

    लाखामंडल के गाता खढ में 40 (सिलपर) लकड़ी पकड़े जाने पर हंगामा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने वन विभाग और रेंजर‌ विनोद चौहान पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)          लाखामंडल के गाता खढ में 40 (सिलपर) लकड़ी पकड़े जाने पर हंगामा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने वन विभाग और…

    23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक।

    Spread the love

    Spread the love    ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)          23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय     एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाखामंडल के गाता खढ में 40 (सिलपर) लकड़ी पकड़े जाने पर हंगामा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने वन विभाग और रेंजर‌ विनोद चौहान पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 7 views
    लाखामंडल के गाता खढ में 40 (सिलपर) लकड़ी पकड़े जाने पर हंगामा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने वन विभाग और रेंजर‌ विनोद चौहान पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।

    23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 9 views
    23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच।
    • By User
    • October 21, 2026
    • 7 views

    23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 8 views
    23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक।

    भगवती नन्दा के आगमन से भक्तिमय हुई तुंगनाथ घाटी।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 9 views
    भगवती नन्दा के आगमन से भक्तिमय हुई तुंगनाथ घाटी।

    अल्मोड़ा में गोलज्यू महोत्सव का होगा शुभारंभ

    • By User
    • October 21, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में गोलज्यू महोत्सव का होगा शुभारंभ