मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी तथा शिवराज बनौला द्वारा बताया गया 27 अक्टूबर को गोरिल्लो को लेकर गढ़वाल मंडल स्तरीय सम्मेलन।
अल्मोड़ाः 23 अक्टूबर आज यहां जारी में एस एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी तथा जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया है कि 27 अक्टूबर को गुरिल्लों का एक गढ़वाल मंडल स्तरीय सम्मेलन काली कमली धर्मशाला श्रीनगर में आहुत किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों में गुरिल्लों के समायोजन हेतु संभावना के संबंध में सूचना शीघ्र मुख्यमंत्री कार्यालय को देने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद विभागों द्वारा दो वर्ष बीतने पर कार्यवाही न करने तथा हीला हवाली पर पुनः आन्दोलन की रणनीति तैयार की जायेगी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि विभागों द्वारा नई संभावनाओं तलाशने के स्थान पर पूर्व से जारी शासनादेशों पर भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। सम्मेलन में सभी स्थितियों पर चर्चा के बाद आंदोलन की तिथि की घोषणा की जायेगी जिसकी सूचना सम्मेलन के बाद उपजिलाधिकारी श्रीनगर के कार्यालय में प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन देकर शासन को प्रेषित की जायेगी। दोनों पदाधिकारियों ने गढ़वाल मंडल के गुरिल्लों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन एवं प्रदर्शन में भागीदारी करने तथा कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों से 27 अक्टूबर को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचने की अपील की है।






