श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी रुद्रप्रयागः डा. हरीश गौड़

                    (नया अध्याय)                                                          (w) 6395080071

 

 

       श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे

      उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया।

 

        भगवान बदरीविशाल की शयन आरती महाभिषेक

   पूजा में शामिल होकर मंदिर में सेवा का लिया संकल्प।

 

           कानौड़िया परिवार ने तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कलश तथा शीर्ष छतरी का जीर्णोद्धार तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी परिसर में श्री भैरवनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य किया संपन्न।

 

      श्री बदरीनाथ धाम/ गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग/ देहरादून:           23 अक्टूबर। दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी दानीदाता श्री राधाकृष्ण कानौड़िया जी के सुपुत्र श्री सुशील कानौड़िया जी ने गुरुवार को सपरिवार श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने गुरुवार को भगवान बदरीविशाल की शयन आरती तथा शुक्रवार को महाभिषेक पूजा में सपरिवार प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बदरीविशाल, माता लक्ष्मी जी एवं श्री घंटाकर्ण जी को ध्वज अर्पित किया तथा मंदिर की सेवा के लिए संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा का संकल्प व्यक्त किया।

 

      मंदिर प्रभारी अधिकारी एवं प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल ने धाम पहुंचने पर सुशील कनौड़िया तथा बदरीनाथ धाम पहुंचे कानौड़िया परिवार का स्वागत किया प्रसाद तथा अंगवस्त्र भेंट किया। 

 

                  कानौड़िया परिवार की सनातन धर्म एवं मंदिरों के संरक्षण में अहम भूमिका रही है।कानौड़िया परिवार की सनातन धर्म, धार्मिक आस्था एवं सेवा कार्यों में गहरी रुचि रही है। छह दशकों से अधिक समय से यह परिवार श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम में सेवा दान सहित देश के विभिन्न छोटे-बड़े मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं धार्मिक कार्यों तथा समाज सेवा कार्यों में योगदान देता रहा है श्री सुशील कानौड़िया के साथ ही उनके अनुज उद्योगपति श्री दिनेश कानौड़िया तथा दिवंगत श्री विजय कानौड़िया का भी श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ हेतु सेवा भाव तथा मंदिरों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण में विशेष योगदान रहा है।

 

          बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अंतर्गत तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के शीर्ष कलश एवं छतरी के जीर्णोद्धार तथा गुप्तकाशी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर के भैरवनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण में कानौड़िया परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्ष 2024 में कनोड़िया परिवार ने श्री तुंगनाथ जी के शीर्ष छतरी का निर्माण कराया है यहीं अनुसुया माता मंदिर चांदी के सिंहासन निर्माण, श्री बदरीनाथ धाम यात्रा पड़ाव पांडुकेश्वर से पहले स्थित ग्रीफ केंप के निकट शिव मंदिर का निर्माण कराया है।

 

       उद्योगपति सुशील कनौड़िया ने श्री बदरीनाथ प्रवास के दौरान बीकेटीसी कर्मचारियों को जैकेट तथा साधु-संतों को वस्त्र एवं कंबल वितरित किए। इससे पूर्व वह श्री केदारनाथ धाम में भी दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। 

 

            उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व कानौड़िया परिवार ने गुप्तकाशी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्री भैरवनाथ जी के मंदिर का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कराया ।जिसके लिए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका आभार जताया। कनौड़िया परिवार के इन सेवा कार्यों को धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं श्रद्धालुओं की सेवा के प्रति समर्पण के रूप में देखा जाता रहा है।

 

         

 

          श्री बदरी केदार यात्रा के दौरान सुशील कानौड़िया के साथ उनकी धर्मपत्नी ममता कनोड़िया, पुत्र दीपक कनौड़िया, पुत्रवधू पायल कनौड़िया, पुत्री चेरी गुप्ता एवं नेहा गोयल सहित पोते क्यान और कृषव भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बीकेटीसी के धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, एसपी भट्ट, रंजन कुमार, देवकुमार, महेश कुमार, डॉ. हरीश गौड़, राहुल नेगी, योगंबर नेगी, राजदीप सनवाल, राजेश नंबूदरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मदमहेश्वर मेले को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने की तैयारी तेज।

    Spread the love

    Spread the love    सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        मदमहेश्वर मेले को भव्य एवं दिव्य स्वरूप    …

    जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में कोसी एवं रामगंगा नदियों के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदमहेश्वर मेले को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने की तैयारी तेज।

    • By User
    • October 23, 2026
    • 8 views
    मदमहेश्वर मेले को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने की तैयारी तेज।

    श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया।

    • By User
    • October 23, 2026
    • 16 views
    श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया।

    लखनऊ के प्रख्यात कवि, साहित्यकार, सेना से सेवानिवृत्त डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को हिन्दी सेवा भारती सम्मान-2026

    • By User
    • October 23, 2026
    • 16 views
    लखनऊ के प्रख्यात कवि, साहित्यकार, सेना से सेवानिवृत्त डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को हिन्दी सेवा भारती सम्मान-2026

    नन्हे पंखों में समेटे, आसमान का ख्वाब है,

    • By User
    • October 22, 2026
    • 16 views
    नन्हे पंखों में समेटे, आसमान का ख्वाब है,

    संगठन, रणनीति व दृढ़निश्चय के अद्वितीय शिल्पकार अमित शाह।

    • By User
    • October 22, 2026
    • 16 views
    संगठन, रणनीति व दृढ़निश्चय के अद्वितीय शिल्पकार अमित शाह।

    अमेरिकी हितों के लिए क्यों महत्वपूर्ण हो गया है भारत का साथ।

    • By User
    • October 22, 2026
    • 18 views
    अमेरिकी हितों के लिए क्यों महत्वपूर्ण हो गया है भारत का साथ।