मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
बजरंग दल की नवीन जिला टोली की घोषणा,
चार कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व।
अल्मोड़ाः विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत की संस्तुति पर बग्वालीपोखर में आयोजित विभागीय बैठक में बजरंग दल की नवीन जिला टोली के दायित्वों की घोषणा की गई।
घोषणा के अंतर्गत बलवंत सिंह बिष्ट को जिला गौरक्षा प्रमुख, इंदर पालीवाल को जिला सह गौरक्षा प्रमुख, शुभम को जिला सुरक्षा प्रमुख तथा सौरभ बिष्ट को जिला सह सुरक्षा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर केंद्रीय सह मंत्री हरिशंकर, प्रांत संगठन मंत्री अजय, प्रांत संयोजक पूरन जोशी तथा प्रांत उपाध्यक्ष एवं विभाग पालक समर पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सेवा, सुरक्षा, संस्कार एवं धर्म रक्षा के कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवीन दायित्वधारियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
नवीन दायित्वों की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा। संगठन को विश्वास है कि नई टोली के माध्यम से गौरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक कार्यों का विस्तार होगा।






