ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी में अज्ञात चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देना।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी। ँँ

ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी में अज्ञात चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद पंच कार्यवारियान हक – हकूकधारी मदमहेश्वर धाम अध्यक्ष शिवानन्द पंवार ने बद्री केदार मन्दिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी को ज्ञापन भेजकर मदमहेश्वर धाम में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है, साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में अन्य तीर्थों स्थल की तर्ज पर अज्ञात चोरों द्वारा मदमहेश्वर धाम में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी पंच कार्यवारियान हक – हकूधारियो के बजाय मन्दिर समिति की होगी। बद्री केदार मन्दिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए पंच कार्यवारियान हक – हकूधारी मदमहेश्वर धाम के अध्यक्ष व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानन्द पंवार ने बताया कि विगत वर्ष 13 अक्टूबर 2024 को अज्ञात चोरों द्वारा मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य भगवती राकेश्वरी मन्दिर में चोरी की घटना को अंजाम देकर कई लाखों रुपये की लागत की मूर्तियों , भगवती के आभूषणों व पूजा सामग्रियों पर हाथ साफ किया गया था, तथा राकेश्वरी मन्दिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा भी नहीं हुआ था कि विगत 2 सितम्बर को अज्ञात चोरों द्वारा मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर व सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार में तीन घरों के ताले तोड़ कर 90 हजार की नगदी व लगभग 8 लाख रुपये की लागत के जेवरातो पर हाथ साफ किया गया है। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर घाटी में अज्ञात चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से भविष्य में मदमहेश्वर धाम भी सुरक्षित नहीं रह सकता है तथा भविष्य में अज्ञात चोरों द्वारा मदमहेश्वर धाम में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है, तथा मदमहेश्वर धाम में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए अज्ञात चोर पाण्डव सेरा – नन्दीकुण्ड वाले पैदल मार्ग से पहुंचकर मदमहेश्वर धाम में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं इसलिए मदमहेश्वर धाम में अति शीघ्र सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाय। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में अज्ञात चोरों द्वारा मदमहेश्वर धाम में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी पंच कार्यवारियान हक – हकधारियो के बजाय बद्री – केदार मन्दिर समिति की होगी।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।