ऊखीमठः  केदार घाटी में आई आपदा के माह बाद भी प्रभावितों को उचित मुआवजा न मिलने पर ट्रेंड यूनियन के संस्थापक व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी ने नाराजगी व्यक्त की।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण नेगी।

ऊखीमठः  केदार घाटी में आई आपदा के माह बाद भी प्रभावितों को उचित मुआवजा न मिलने पर ट्रेंड यूनियन के संस्थापक व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन – प्रशासन पर आपदा प्रभावितों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में 31 जुलाई की रात को केदारनाथ यात्रा के विभिन्न स्थानों पर आई दैवीय आपदा से केदारनाथ यात्रा पर निर्भर रहने वाला हर व्यापारी प्रभावित हुआ है मगर एक माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी शासन – प्रशासन आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा बांटने में पूरी तरह असफल रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही प्रदेश सरकार द्वारा आनलाइन, आफलाइन पंजीकरण बन्द करने से केदारनाथ यात्रा पर निर्भर रहने वाले हर व्यापारी का व्यवसाय खासा प्रभावित रहा है तथा 31 जुलाई को यात्रा पड़ावों पर दैवीय आपदा आने से केदारनाथ यात्रा पर निर्भर रहने वाले हर व्यापारी की आजीविका खासी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दैवीय आपदा में लापता लोगों के परिजनों को कम से कम 7 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए तथा केदारनाथ यात्रा पर निर्भर रहने वाले हर व्यापारी, घोड़े – खच्चर संचालक, पैदल मार्ग पर व्यवसाय कर रहे हर वर्ग के प्रभावित व्यापारी के लिए शासनादेश जारी कर मुआवजा वितरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन – प्रशासन ने हर वर्ग के आपदा प्रभावितों के लिए जो मानक तय किये है वो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा के संचालन में हर वर्ग के व्यापारी का अहम योगदान रहता है तथा आपदा के बाद हर वर्ग के व्यापारी के सन्मुख रोजी – रोटी का संकट बना हुआ है फिर भी एक माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा न मिलने पर प्रभावित व्यापारी अपने को उपेक्षित समझ रहा है तथा हर वर्ग के व्यापारी का कारोबार रुकने से उसे भविष्य की चिंता सताने लगी है।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।