अल्मोड़ा यूथ क्लब ने चलाया नौला संरक्षण अभियान, हर माह सफाई का लिया संकल्प।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w) 6395080071

 

अल्मोड़ा यूथ क्लब ने चलाया नौला संरक्षण अभियान,                       हर माह सफाई का लिया संकल्प।

 

 

                     अल्मोड़ा: अल्मोड़ा यूथ क्लब की ओर से पांडे खोला स्थित हाइडिल नौले में नौला संरक्षण अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में 18 युवा साथियों और 5 फाउंडेशन सदस्यों ने भागीदारी की। युवाओं ने नौले के आसपास फैले कूड़े को एकत्रित कर सफाई की तथा प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।

 

           इससे पूर्व भी यूथ क्लब की ओर से नौले के आसपास वृक्षारोपण किया गया था। बरसात के बाद क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए युवाओं ने महसूस किया कि पौधरोपण के साथ-साथ नौले की नियमित सफाई और देखभाल भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस एक्शन प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया।

 

          स्वच्छता अभियान के बाद किरण और मयंक के संचालन में युवाओं ने गोल घेरे में बैठकर नौला संरक्षण, पर्यावरण और प्राकृतिक जलस्रोतों के महत्त्व पर चर्चा की। युवाओं ने कहा कि नौले हमारी प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए केवल एक दिन की सफाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि निरंतर प्रयास और सामुदायिक सहभागिता जरूरी है।

 

                    कार्यक्रम के दौरान सभी युवा साथियों ने हाइडिल नौले के आसपास प्रत्येक माह नियमित सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल और आवश्यकता के अनुसार नए पौधे लगाने पर भी सहमति बनी।

 

         अभियान में स्थानीय दुकानदारों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने नौले के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को कूड़ा न फैलाने के लिए जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर जगमोहन ने युवाओं से संवाद कर उनके प्रयासों के उद्देश्य, सामाजिक महत्त्व और स्थानीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।

 

                 अल्मोड़ा यूथ क्लब की यह पहल प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

         

 

 

       यूथ क्लब के सदस्य मयंक, किरन, सोनी, शिव, मोहित, अक्षय, साक्षी,रिकी, हिमांशु, सौरभ, सतीश, ज्योति, सिमरन जगमोहन, संदीप, अभिषेक

  • Related Posts

    अल्मोड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    अतिरिक्त रॉयल्टी के शासनादेश के विरोध में ठेकेदार।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित।

    अल्मोड़ा यूथ क्लब ने चलाया नौला संरक्षण अभियान, हर माह सफाई का लिया संकल्प।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा यूथ क्लब ने चलाया नौला संरक्षण अभियान, हर माह सफाई का लिया संकल्प।

    अतिरिक्त रॉयल्टी के शासनादेश के विरोध में ठेकेदार।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 8 views
    अतिरिक्त रॉयल्टी के शासनादेश के विरोध में ठेकेदार।

    जय गोल्ज्यू युवा प्रतिभा महोत्सव के अंतर्गत विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 9 views
    जय गोल्ज्यू युवा प्रतिभा महोत्सव के अंतर्गत विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन।
    • By User
    • October 27, 2026
    • 14 views

    रौरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, सुविधाओं के इंतजार में ग्रामीण।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 14 views
    रौरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, सुविधाओं के इंतजार में ग्रामीण।