राजेन्द्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक) बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
फरेबियों पे मुलम्मा चढ़ाया न करो,
फनकारों के आगे गीत गाया न करो।
सब जानते हैं अंजाम-ए-इश्क क्या है,
दीवानों की गली हँस के जाया न करो।
वफा-बेवफा, इरादे-वादे जानता हूँ,
लैला-मजनूँ के किस्से सुनाया न करो।
सच है कि दूर तक कोई साथ देता नहीं,
पास आने के बहाने बनाया न करो।
जैसे भी हैं जिंदा हैं यारों के वास्ते,
बेमौसम बिरहा के गीत गाया न करो।








