ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
कुमाऊं की सड़कें होंगी डबल लेन : अजय टम्टा।
केन्द्रीय सड़क और परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कुमाऊं की सभी सड़कों के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अल्मोड़ा समेत पूरे कुमाऊं मण्डल की सिंगल सड़कों को डबल लेन किया जाएगा।साथ ही सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम चल रहा है।
सल्ट के शहीद दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार सभी क्षेत्रों के विकास के लिए काम कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में कुमाऊं का दौरा किया है उसके बाद से यहां के विकास कार्यों में तेजी आई है।
टम्टा ने कहा कि आगामी निकाय और पंचायतों के चुनावों के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है।









