भूटान की राजधानी थिम्पू में अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि- सम्मेलन में साहित्य संचय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार/पत्रकार डॉ. राम लखन वर्मा।

Spread the love

 

सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी

 

                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                               (w) 6395080071

 

      भूटान की राजधानी थिम्पू में अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि- सम्मेलन में साहित्य संचय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार/पत्रकार डॉ. राम लखन वर्मा।

 

    जबलपुर/रायबरेलीः  प्रकृति की पावन धरती भूटान की राजधानी थिम्पू में 24 अक्टूबर को काव्य रस साहित्य मंच रायबरेली के कवि एवं केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार एवं दूर संचार मंत्रालय भारत सरकार की कम्पनी आईटीआई लिमिटेड से सेवानिवृत्त हुए स इंजीनियर डॉ. राम लखन वर्मा को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि सम्मेलन में साहित्य संचय हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

      इस अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं कवि सम्मेलन में भूटान और भारत के सांस्कृतिक सम्बंध विषय पर एक लघु-आलेख और उत्कृष्ट कविता-पाठ के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रॉयल थिम्पू कालेज भूटान के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर संजीव मेहता एवं प्रोफेसर सोनल मेहता के कर कमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

      इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि सम्मेलन साहित्य संचय शोध संवाद फ़ेडरेशन नई दिल्ली के सचिव डॉ हीरेन्द्र गौतम, संस्थापक मनोज कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो0 कुसुम लता मलिक तथा फरीदाबाद की प्रोफेसर प्रतिभा रानी सहित अन्य विद्वान एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालय के कई दर्जनों की संख्या में शोधकर्ता और कवि एवं कवियत्री शामिल हुए।

               जनपद रायबरेली के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि भूटान की धरती पर कोई कलम, कृपाण और कमण्डल की धनी धरती जनपद रायबरेली का कवि/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा जी को साहित्य संचय हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

        इनकी इस विशेष उपलब्धि पर इनके परिवारीजनों के अलावा रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह लखनऊ, संरक्षक/ प्रशासक डॉ सुधीर श्रीवास्तव, कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति सन्तकबीरनगर, डॉ. अयोध्या प्रसाद लोधी ‘सुमन’, सर्जेन्ट अभिमन्यु पांडेय, डॉ. शिवपाल सिंह उन्नाव, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ लखनऊ, रुचिकर महाकुम्भ चैनल के सम्पादक एवं ब्यूरो चीफ गोपाल श्रीवास्तव लखनऊ, कवि/पत्रकार रस्म रासज भारती के अलावा तमाम साहित्यकारों/पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई! एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सेवानिवृत्त के बाद वर्तमान समय मे डॉ. राम लखन वर्मा साहित्य/समाज के साथ-साथ मीडिया के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने राम लखन वर्मा जी व आयोजन समिति को बधाई दी।

 

  • Related Posts

    राजनीति में न कोई गढ़ स्थायी है, न कोई नेता अपरिहार्य

    Spread the love

    Spread the love  कुमार कृष्णन                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ये खून का रिश्ता है, पानी बन सकता नहीं………

    Spread the love

    Spread the love  अदिती कुशवाहा                                              बैकुण्ठपुर (कोरिया)   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजनीति में न कोई गढ़ स्थायी है, न कोई नेता अपरिहार्य

    • By User
    • October 29, 2026
    • 7 views
    राजनीति में न कोई गढ़ स्थायी है, न कोई नेता अपरिहार्य

    भूटान की राजधानी थिम्पू में अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि- सम्मेलन में साहित्य संचय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार/पत्रकार डॉ. राम लखन वर्मा।

    • By User
    • October 29, 2026
    • 9 views
    भूटान की राजधानी थिम्पू में अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि- सम्मेलन में साहित्य संचय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार/पत्रकार डॉ. राम लखन वर्मा।

    गजल

    • By User
    • October 29, 2026
    • 17 views
    गजल

    ये खून का रिश्ता है, पानी बन सकता नहीं………

    • By User
    • October 28, 2026
    • 14 views
    ये खून का रिश्ता है, पानी बन सकता नहीं………

    करवा चौथ

    • By User
    • October 28, 2026
    • 8 views
    करवा चौथ

    माँ बगलामुखी देवी लोक के लिए जगह देने को तैयार प्रजापत समाज, लेकिन पुनर्वास स्थल पर बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी।

    • By User
    • October 28, 2026
    • 15 views