मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
करवा चौथ
आज आया करवा चौथ का त्योहार सखी।
है दुआ ईश्वर से बस यहीं।
अजर-अमर रहे मेरा और मेरी सखियों का सुहाग सखी।
यह तो है हमारे प्यार का प्रतिक सखी।
आज करके सोलह श्रृंगार कर रही,
अपने सुहाग के लिए व्रत मेरी हर सखी।
मांगा है आज यहीं वरदान हम सबने।
जब तक है मेरे मांग मे सिंदूर दमक रहा।
और हाथों में चूड़ियाँ है खनक रही।
बस तब तक ही रहे ये मेरी धड़कन सखी।
बस है ईश्वर से प्रार्थना यही।
जैसे अब तक जिंदगी है चल रही।
आगे भी बस यूँ ही चलती रहे सखी।
मेरे परिवार से हर मुश्किल दूर रहे सखी।
सदा रहे खुशियों से भरा दामन सभी का।
सामना न हो गमों से कभी किसी का।
हर दिन हो खूबसूरत।
हर दिन लगे होली-दिपावली।
सबके जीवन में रहे सदा खुशहाली।
सबको करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं सखी।





