इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया फल वितरण।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

   इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई             पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया फल वितरण।

 

 

 

        अल्मोड़ा:  भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कर्बला स्थित लेप्रोसी अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

                   इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने इंदिरा गांधी के जीवन, उनके राजनीतिक संघर्ष, नेतृत्व क्षमता एवं देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

                 कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहसिक नेतृत्व और सरदार वल्लभभाई पटेल की राष्ट्र के प्रति एकजुटता की भावना सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। दोनों महान नेताओं के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

        कार्यक्रम में पार्षद दीपक कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान संजय दुर्गापाल, पार्षद वैभव पांडे, पार्षद अनूप भारती सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2026: सुरमई सुरों, भावपूर्ण कथावाचन और कालिदास के समकालीन विमर्श से सजा दूसरा दिन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    16 वर्षों बाद रांसी गांव में बगडवाल नृत्य का भव्य आयोजन, भक्तिमय हुआ मदमहेश्वर घाटी का वातावरण। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़े अजीब से हो गए हैं रिश्ते, आज-कल,

    • By User
    • October 31, 2026
    • 6 views
    बड़े अजीब से हो गए हैं रिश्ते, आज-कल,

    इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया फल वितरण।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 6 views
    इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया फल वितरण।

    अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2026: सुरमई सुरों, भावपूर्ण कथावाचन और कालिदास के समकालीन विमर्श से सजा दूसरा दिन।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 9 views
    अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2026: सुरमई सुरों, भावपूर्ण कथावाचन और कालिदास के समकालीन विमर्श से सजा दूसरा दिन।

    16 वर्षों बाद रांसी गांव में बगडवाल नृत्य का भव्य आयोजन, भक्तिमय हुआ मदमहेश्वर घाटी का वातावरण। 

    • By User
    • October 31, 2026
    • 18 views
    16 वर्षों बाद रांसी गांव में बगडवाल नृत्य का भव्य आयोजन, भक्तिमय हुआ मदमहेश्वर घाटी का वातावरण। 

    पैमाइश के चार दिन बाद खेत पर फिर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 11 views
    पैमाइश के चार दिन बाद खेत पर फिर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

    कर्मवीर कुंवर बने कांग्रेस के सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 17 views
    कर्मवीर कुंवर बने कांग्रेस के सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।