संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
कलाकृति प्रतियोगिता में सशिमं नवापारा के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति।
नवापारा राजिम: दावड़ा स्कूल, अभनपुर में कलाकृति 0.4 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से सैंकड़ों विद्यार्थी सम्मिलित हुए। नृत्य, पेंटिंग, संगीत, मॉडल, भाषा, विज्ञानं, फायर लेस कुकिंग, रंगोली जैसे रचनात्मक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को सभी ने प्रदर्शित किए। इस आयोजन में सशिमं. नवापारा के कुल 31 प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में अपनी कला का मनमोहक प्रस्तुति देकर विद्यालय एवं नगर को गौरवान्वित किए। रिमशा साहू पोट पेंटिंग में द्वितीय स्थान पर रही। यह आयोजन कला, संस्कृति और शिक्षा का अद्भुत संगम रहा जहां एक ही मंच पर विभिन्न प्रतिभाओं को सीखने और सुनने का अवसर मिला।


इस अवसर पर सभी सहभागी प्रतिभाओं को प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर, नरेश यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, नारायण पटेल, नंद कुमार साहू, तामेश्वर साहू, रेणु कुमार निर्मलकर, लोमेश साहू और कार्यक्रम प्रभारी सरोज कंसारी ने तिलक लगाकर स्वागत किए। और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। समस्त ने बच्चों को बधाईयाँ दी! उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ।






