पायल लाठ की एक और उपलब्धि; रोटरी की डिस्ट्रिक्ट को- चेयरमैन बनीं।

Spread the love

ब्यूरो बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सुनील चिंचोलकर।

पायल लाठ की एक और उपलब्धि; रोटरी की डिस्ट्रिक्ट को- चेयरमैन बनीं।

सामाजिक कार्यकर्ता पायल शब्द लाठ को मिली रोटरी में बड़ी जिम्मेदारी।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। रोटरी में सक्रिय सदस्य पायल शब्द लाठ को रोटरी इंटरनेशनल सर्विस के लिए डिस्ट्रिक्ट को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 रिटेरियन अमित पल्लवी जायसवाल द्वारा सौंपी गई है।

पायल लाठ ने रोटरी में 25 जनवरी 2018 को ज्वाइन किया था और उनकी सक्रियता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें 2018 में ही वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था और 2019-20 में प्रेसिडेंट। उनके कार्यकाल के दौरान कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा और इस दौरान पायल ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कोरोना जैसी भीषण महामारी में पायल घर परिवार परवाह किये बगैर दिनभर जरूरतमन्दों की सेवा में जुटी रहीं। उनकी इस जनसेवा के लिए उन्हें कई संस्थाओं, प्रशासन, पुलिस, नगर निगम द्वारा सम्मानित किया गया। रोटरी में सक्रिय सदस्य होने के कारण उन्हें रोटरी असिस्टेंट गवर्नर भी बनाया गया। वे लगातार 2 वर्ष तक असिस्टेंट गवर्नर रहीं और डिस्ट्रिक्ट मेम्बरशिप चेयरमैन छत्तीसगढ़ और डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज चेयरमैन छत्तीसगढ़ का दायित्व निभाया। और अब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 की उन्हें एक और अहम जिम्मेदारी दी गई है डिस्ट्रिक्ट को-चेयरमैन रोटरी इंटरनेशनल सर्विस। यह बहुत ही अहम जिम्मेदारी है जिसमें रोटरी एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत भारत से कुछ बच्चे विदेश भेजे जाते हैं और विदेश से बच्चे भारत आते हैं। इसे रोटरी एक्सचेंज प्रोग्राम कहते हैं।

मेजर दीपक मेहता को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन इंटरनेशनल सर्विस के लिए नियुक्त किया गया है और छत्तीसगढ़ से पायल लाठ को को-चेयरमैन। पायल लाठ ने कहा कि रोटेरियन मेजर दीपक मेहता के गाइडेंस में काम करना उनके लिए बहुत ही गर्व की बात होगी। उनके एक्सपर्ट गाइडेंस में काम करने मिलेगा। पायल लाठ ने डीजी अमित पल्लवी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)