भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

       भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

 

 

 

 

       अल्मोड़ा:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत आज गांधी पार्क, अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व अल्मोड़ा विधायक माननीय मनोज तिवारी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय गोविन्द सिंह कुंजवाल ने किया।

 

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार की उस कथित तैयारी पर कड़ा विरोध जताया, जिसके तहत अल्मोड़ा शहर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस तथा ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कटारमल स्थित गेस्ट हाउस को बेचने की तैयारी किए जाने की बात सामने आ रही है।

 

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा की सरकारी संपत्तियां जनता की धरोहर हैं। इनका निर्माण जनसुविधाओं और सार्वजनिक उपयोग के लिए किया गया है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में इन सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचने के बजाय उनका बेहतर रखरखाव और जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जनता की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी।

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण यहां के जल, जंगल, जमीन और संसाधनों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ था। लेकिन आज सरकारी संपत्तियों और भूमि को लेकर जिस तरह के निर्णय सामने आ रहे हैं, वे गंभीर सवाल खड़े करते हैं। अल्मोड़ा शहर और कटारमल के गेस्ट हाउस केवल भवन नहीं हैं, बल्कि इनका अपना ऐतिहासिक, प्रशासनिक और पर्यटन संबंधी महत्व है। सरकार को इन संपत्तियों के भविष्य को लेकर जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

 

दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों, सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। सरकार यदि इन गेस्ट हाउसों को बेचने की दिशा में आगे बढ़ती है तो कांग्रेस जनहित में अपना आंदोलन और तेज करेगी।

 

धरने के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि अल्मोड़ा शहर एवं कटारमल के दोनों गेस्ट हाउसों को बेचने संबंधी किसी भी प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा सरकार इस विषय पर अपनी स्थिति सार्वजनिक करे।

 

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की जमीन और जनता की संपत्ति को बचाने की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और संचालन पी सी सदस्य पीतांबर पांडे द्वारा किया गया 

धरना कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, किसान प्रकोष्ठ अध्य्क्ष दीवान राम, सेवादल अध्य्क्ष परितोष जोशी, प्रदेश सचिव दीप डांगी, किरन आर्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, विनोद वैष्णव, एन डी पाण्डेय,आनंद बगड़वाल बी के पाण्डेय, संजय दुर्गापाल, मनोज बिष्ट अमित बिष्ट पूरन रौतेला, पार्सद मुकेश कुमार, दीपक कुमार, वैभव पाण्डेय, विकास कुमार, अम्बी राम, हरीश राम,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद बिष्ट, रमेश लटवाल, अरविन्द रौतेला, अख्तर हुसैन, तारा चंद्र शाह, देवेंद्र बिष्ट, हेम कुमार, दिनेश पिल्कवाल,तारा तिवारी, जया जोशी, फेमिना खान दानिश खान, चंद्र किरण, दीवान सिंह फर्तियाल पूरन बिष्ट, नरेंद्र बनोला सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    विपक्ष में बिखराव है और जनता के हितों से नहीं है कोई लेना-देना : कर्नाटक 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक कुमाऊंः दयानन्द कठैत                        (नया अध्याय, कुमाऊं)                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 2 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 13 views

    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 12 views
    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    कोई भी काम असंभव नहीं

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    कोई भी काम असंभव नहीं

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..