हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।

Spread the love

 

✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                                    डॉ. प्रियंका सौरभ                                                कवि, सामाजिक विचारक एवं स्तंभकार,             आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,                             बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा 

 

   

                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

    हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।

 

महोत्सव के दौरान डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ ने हरियाणवी बोली के पहले साझा लघुकथा-संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ की प्रति डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को भेंट की।

 

 

                     बड़वा/देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जिले के थानो स्थित लेखक गाँव में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय ‘स्पर्श पर हिमालय’ महोत्सव-2026 में हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी क्षेत्र के गाँव बड़वा निवासी साहित्यकार डॉ. सत्यवान सौरभ ने अपनी पत्नी डॉ. प्रियंका सौरभ और तीन वर्षीय पुत्र प्रज्ञान सौरभ के साथ भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 60 देशों और भारत के 28 राज्यों से लगभग 1,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 25 से 29 अक्तूबर तक आयोजित इस महोत्सव में देश-विदेश के साहित्यकारों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों और सृजनधर्मियों ने साहित्य, संस्कृति, कला तथा समकालीन विषयों पर विचार साझा किए और दोनों ने तीन शोध पत्र सत्रों में भाग लिया।

 

                   महोत्सव के दौरान डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा उनकी पुत्री विदुषी निशंक से मुलाकात हुई। इस अवसर पर वर्तमान दौर में साहित्य की भूमिका, सामाजिक सरोकारों और भारतीय भाषाओं के साहित्य को व्यापक पहचान दिलाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. सत्यवान सौरभ ने हरियाणवी बोली के साझा लघुकथा-संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ की प्रति डॉ. निशंक को भेंट की।

 

        ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ हरियाणवी भाषा और लोकजीवन की संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने वाला लघुकथा-संकलन है। इसमें हरियाणा की मिट्टी, ग्रामीण जीवन, सामाजिक बदलाव और लोकसंस्कृति से जुड़े अनुभवों को साहित्यिक स्वर दिया गया है। इस संकलन का उद्देश्य हरियाणवी बोली की रचनात्मक क्षमता और क्षेत्रीय साहित्य की समृद्ध परंपरा को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुँचाना है।

 

                डॉ. सत्यवान सौरभ हिंदी एवं हरियाणवी साहित्य के लेखक, कवि और स्तंभकार हैं। उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका सौरभ कवयित्री, सामाजिक चिंतक एवं स्तंभकार हैं। दोनों साहित्य और सामाजिक विषयों पर नियमित लेखन करते हैं।

 

                 महोत्सव में देश-विदेश से आए साहित्यकारों एवं विद्वानों के साथ संवाद करते हुए दंपती ने साहित्य को समाज से जोड़ने, भाषाई विविधता को प्रोत्साहित करने और भारतीय संस्कृति की साझा विरासत को सशक्त बनाने के महत्त्व को रेखांकित किया। परिवार के साथ इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन में सहभागिता उनके लिए यादगार अनुभव रही। लेखक गाँव में आयोजित इस महोत्सव ने साहित्य, कला, संस्कृति और वैश्विक विचार-विमर्श के लिए एक साझा मंच प्रदान किया।

 

(डॉ. सत्यवान सौरभ, पीएचडी (राजनीति विज्ञान), एक कवि और सामाजिक विचारक है।)

 

 

  • Related Posts

    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    Spread the love

    Spread the love सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    जिला स्तरीय युवा उत्सव के काव्य लेखन में नियति साहू ‘कायनात’ रहीं अव्वल।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views
    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।

    जिला स्तरीय युवा उत्सव के काव्य लेखन में नियति साहू ‘कायनात’ रहीं अव्वल।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    जिला स्तरीय युवा उत्सव के काव्य लेखन में नियति साहू ‘कायनात’ रहीं अव्वल।

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    पटाखों का धुआँ, मिलावट का जायका और दीपावली का ‘विकास’।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    पटाखों का धुआँ, मिलावट का जायका और दीपावली का ‘विकास’।

    प्रभु श्री राम के नाम एक पैगाम

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    प्रभु श्री राम के नाम एक पैगाम